
Sri Lanka Crisis: श्रीलंका का अब क्या होगा? पूर्व राजनयिक ने बताए पूरे हालात
AajTak
कोलंबो में अवैध किले में तब्दील राष्ट्रपति की ऊंची-ऊंची दीवारें भी प्रदर्शनकारियों को नहीं रोक सकी. जनता आई तो काल बनकर. प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के आवास को घेर लिया. हालात बिगड़ता देख श्रीलंका के राष्ट्रपति भाग निकले. सामने सुरक्षाबल के जवान थे. सेना को भी लगाया गया. भीड़ को तितर-भितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए, फायरिंग की गई लेकिन फौलादी इलादे के साथ जुटी भीड़ के सामने सब बेबस नजर आए. विद्रोह की आग को बुझाना श्रीलंका के हुक्मरानों के सामने सबसे बड़ी चुनौती है. जानिए श्रीलंका के हालातों पर क्या बोले देश के पूर्व राजनयिक.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











