
Sri Lanka Crisis: बेशुमार महंगाई, बेहाल जनता, आखिर कैसे इतना बदहाल हुआ श्रीलंका?
AajTak
Srilanka Economic Crisis: श्रीलंका में महंगाई का मंजर कुछ ये हुआ कि आम जनता बेहाल हो गई. श्रीलंका में इतनी मंहगाई है कि, सादा खाना खरीद पाना भी आम आदमी के बस की बात नहीं. वहां सब्जी, भाजी, दवाई इतनी महंगी हैं कि आम आदमी के लिए इन्हें खरीद पाना काफी मुश्किल है. और यही वजह है कि श्रीलंका के लोग सड़को पर जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन सवाल ये है कि आखिर कैसे श्रीलंका में ये हालात हो गए. आखिर श्रीलंका में कैसे इतनी बदहाली आई. श्रीलंका में हालात कुछ इस तरह बन गए कि स्कूलों तक को बंद करना पड़ा. देखें ये रिपोर्ट.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











