
Sri Lanka Crisis: गृहयुद्ध की 'आग' में क्यों जल रहा है श्रीलंका? देखिए ये रिपोर्ट
AajTak
Sri Lanka Crisis: पौराणिक ग्रंथों में लंका का जब भी जिक्र होता है तो दो बातें दिमाग में जरूर आती हैं. पहली सोने की लंका और दूसरी लंका दहन और आज श्रीलंका जिन हालात से गुजर रहा है उन्हें देखकर आपके दिमाग में एक ही बात आएगी आखिर सोने की श्रीलंका का दहन करने वाला रावण कौन है? अंग्रेजों की 150 साल की हुकूमत के बाद साल 1948 में आजाद होने वाला श्रीलंका, आजादी के बाद के अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है और अब सिविल वॉर यानी गृह युद्ध के मुहाने पर खड़ा है. महंगाई, बेरोजगारी और भुखमरी की आग में जल रहे श्रीलंका के देखें ताजा हालात.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












