
SpiceJet के पायलट ने दिलचस्प कविता से किया फ्लाइट यात्रियों का स्वागत, लड़कियां बोली- So Cool Yaar
AajTak
SpiceJet flight फ्लाइट के पायलट ने हिंदी भाषा में यात्रियों का स्वागत किया और जरूरी उद्घोषणाएं भी कीं. विमान में सवार यात्री ने इस पूरे वाकए का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. अब सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पायलट की दिलचस्प कवितानुमा उद्घोषणा सुनी जा सकती है.
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) वाली फ्लाइट में पायलट ने हिंदी कविता बोलकर यात्रियों का स्वागत किया और जरूर उद्घोषणाएं (announcements) कीं. विमान में सवार किसी यात्री ने इस पूरे वाकए का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि SpiceJet की यह फ्लाइट नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (IGI Airport) से जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के लिए रवाना हो रही थी. इसी बीच, हवा में यात्रा करने को तैयार यात्रियों का पायलट के अनाउंसमेंट ने ध्यान खींचा.
दरअसल, अक्सर अंग्रेजी या हिंग्लिश में अनाउंसमेंट करने वाले विमान के पायलट ने यात्रियों को उड़ान संबंधी जानकारी, सुविधाओं और सतर्कता के बारे में कवितानुमा तरीके से बताया. देखें Video:-
यात्रियों को एक बार लगा कि पायलट अनाउंसमेंट के दौरान एक-दो लाइन ही कविता की तरह ही बोलेगा, लेकिन विमान में यात्रा संबंधी जानकारी भरी कविता लंबी होती चली गई तो सभी चकित रह गए. विमान में सवार, बच्चे, बूढ़े और बड़े खुद को खिलखिलाकर हंसने से नहीं रोक पाए.
@Chopsyturvey ट्विटर यूजर ने विमान का वीडियो शेयर कर लिखा है, ''स्पाइसजेट कैप्टन...हिंदी कविता जैसी घोषणा.' इसी वीडियो में अनाउंसमेंट खत्म होने के बाद एक लड़की कहते सुना जा सकता है- So Cool Yaar.... (बहुत अच्छा)
एक अन्य ट्विटर यूजर @Eepsita ने लिखा है, ''मैं दिल्ली से श्रीनगर के लिए जाने वाली स्पाइसजेट फ्लाइट में सवार थी, जिसमें कैप्टन (पायलट) ने तो मार डाला यानी धमाल मचा डाला. उन्होंने अंग्रेजी में अनाउंसमेंट किया, लेकिन मैंने बाद में ही रिकॉर्डिंग शुरू की. मुझे पता नहीं कि यह एक नया मार्केटिंग ट्रैक है या यह खुद कैप्टन ने ऐसा किया था, लेकिन यह काफी मनोरंजक और प्यारा था.''

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










