
Sourav Ganguly: सौरव गांगुली ने छोड़ दिया BCCI अध्यक्ष का पद? अफवाहों पर आया जय शाह का बयान
AajTak
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष हैं. उन्होंने अक्टूबर 2019 में यह पद संभाला था. गांगुली ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं दिया है...
Sourav Ganguly Not Resign to BCCI president post: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं दिया है. गांगुली ने अक्टूबर 2019 में इस पद को संभाला था. गांगुली बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष हैं.
गांगुली के ट्वीट ने मचाई सनसनी, जय शाह ने दी सफाई
दरअसल, गांगुली बुधवार को ही एक ट्वीट कर सनसनी मचा दी है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'मैं कुछ ऐसा शुरू करने की योजना बना रहा हूं, जो मुझे लगता है कि शायद बहुत से लोगों की मदद करेगा. मुझे आशा है कि मेरे जीवन के इस अध्याय में प्रवेश करते ही आप समर्थन जारी रखेंगे.'
सौरव के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उनके इस्तीफे की चर्चा शुरू हो गई थी. हालांकि इसी बीच जय शाह ने एएनआई से कहा कि गांगुली ने बीसीसीआई अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं दिया है.
pic.twitter.com/JrHOVvH3Vi
अध्यक्ष बनते ही गांगुली ने तोड़ा था 65 साल पुराना रिकॉर्ड

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











