
Sony ने प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए लॉन्च किया नया 5G स्मार्टफोन, इतनी है कीमत
AajTak
Sony Xperia Pro-I को मंगलवार को लॉन्च कर दिया गया है. Sony के इस नए स्मार्टफोन में फेज़-डिटेक्शन ऑटोफोकस के साथ 1-इंच Exmor RS CMOS सेंसर दिया गया है.
Sony Xperia Pro-I को मंगलवार को लॉन्च कर दिया गया है. Sony के इस नए स्मार्टफोन में फेज़-डिटेक्शन ऑटोफोकस के साथ 1-इंच Exmor RS CMOS सेंसर दिया गया है. कंपनी के इस नए स्मार्टफोन को खासतौर पर फोटोग्राफी के लिए बनाया गया है. इसमें प्रोफेशनल कैमरे की तरह कई फंक्शन दिए गए हैं. इसी वजह से फोन से प्रोफेशनल लेवल की फोटोग्राफी भी की जा सकती है. इसमें डेडिकेटेड शटर बटन और Zeiss ऑप्टिक्स दिए गए हैं.
Sony Xperia Pro-I की कीमत $1,799.99 (लगभग 1.35 लाख रुपये) रखी गई है. साथ ही ग्राहक इस फोन के साथ Sony Vlog Monitor को भी इस्तेमाल कर सकते हैं और इसकी कीमत $199.99 (लगभग 15,000 रुपये) रखी गई है. दोनों ही प्रोडक्ट को ग्राहक दिसंबर से ऑफिशियल रिटेल स्टोर्स से खरीद पाएंगे. इसे सिंगल फ्रॉस्टेड ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है.
Sony Xperia Pro-I के स्पेसिफिकेशन्स

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












