
Sonu Sood को आई छोले भटूरे की याद, यूजर बोले- 'सर, कितने प्लेट भिजवाऊं'
AajTak
सोनू सूद आखिरी बार फिल्म सम्राट पृथ्वीराज में नजर आए थे. मूवी में चंद बरदाई के रोल में सोनू सूद फैंस को बेहद पसंद आए. सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर अपने इस लुक की जर्नी को खुद शेयर किया था.
सोनू सूद किस तरह से मददगार मसीहा बनकर आम जनता के बीच उभरे हैं ये किसी से छुपा नहीं है. सोनू सूद जितना सीरियसली अपने काम को या लोगों की मदद करने को लेते हैं, उतना ही एक्टर का फनी साइड भी देखने को मिलता है. सोनू सूद पंजाबी हैं तो जाहिर है बाकियों की तरह उन्हें भी मसालेदार खाने का बेहद शौक होगा. सोनू सूद को फिलहाल छोले भटूरे की क्रेविंग हो रही है, जिसे खुद उन्होंने ट्विटर पर शेयर कर बताया.
सोनू की किस्मत में नहीं छोले भटूरे मसालेदार और चटपटे खाने का कौन शौकीन नहीं होगा. कभी ना कभी तो हर किसी को रूटीन से हटकर टेस्टी खाना या स्ट्रीट फूड खाने का मन होता ही है. एक्टर सोनू सूद भी इसी दौर से गुजर रहे हैं. एक्टर ने ट्विटर पर छोले भटूरे की फोटो ट्वीट कर कहा- 'छोले भटूरे❤️ मेरी किस्मत में तू नहीं शायद🙈
छोले भटूरे❤️ मेरी किस्मत में तू नहीं शायद🙈 pic.twitter.com/XVK4l1oFWF
सोनू सूद के इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने मजेदार रिएक्शन दिए. एक यूजर ने सोनू का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि 'सर कभी कभी मन की मान लेनी चाहिए', तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि सर डाइट मेनटेन करिए लेकिन मन की भी मानिए. एक यूजर ने सोनू को टॉन्ट करते हुए लिखा, 'मेरी किस्मत में आपकी हेल्प नहीं शायद'. कई यूजर ने सोनू की खिदमत में खाने की पेशकश की और कहा - सर बताइये मैं भिजवाता हूं.
इंडस्ट्री छोड़कर करोड़ों का बिजनेस संभालती हैं शाहिद कपूर की हीरोइन, Photos

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











