
Sonipat: दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की पत्नी का शव फांसी से लटका मिला, दहेज हत्या का केस दर्ज
AajTak
सोनीपत में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल बृजेश की पत्नी अन्नू का शव फांसी पर लटका मिला. मृतका के परिजनों ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
हरियाणा के सोनीपत जिले के अहीर माजरा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल बृजेश की पत्नी अन्नू का शव फांसी के फंदे से लटका मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और की जांच शुरू की. मृतका के परिजनों की शिकायत पर बृजेश समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया.
घटना बुधवार को सामने आई, जब अन्नू के परिजनों को उसकी मौत की सूचना मिली. मृतका के परिवार का आरोप है कि शादी के दो साल बाद से ही बृजेश और उसके ससुरालवाले दहेज के लिए अन्नू को परेशान कर रहे थे, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली. परिजन शव लेकर लघु सचिवालय पहुंचे, जहां डीसीपी क्राइम ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद वे शव को लेकर जींद चले गए.
फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला शव
इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि अन्नू ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, लेकिन परिजनों के आरोपों को ध्यान में रखते हुए हत्या की आशंका की भी जांच की जा रही है. थाना पुलिस ने आरोपी पति बृजेश और उसके परिवार के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है.
पति समेत 5 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज
मृतका के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली, हम इंसाफ चाहते हैं. वहीं असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर जयवीर का कहना है कि अन्नू का शव फांसी के फंदे पर मिला है, परिजनों की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच जारी है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







