
Sonali Phogat Murder Case: डांस... ड्रग्स... डेथ... पुलिस की जांच रिपोर्ट में दर्ज है सोनाली की मौत का ये फसाना
AajTak
गोवा में सोनाली फोगाट के साथ क्या-क्या हुआ? कैसे हुआ? किस वक्त हुआ? किसने किया? कौन उसके साथ मौजूद था? इसी तरह के तमाम सवालों के जवाब पुलिस की जांच में उजागर हो रहे हैं.
टिकटॉक स्टार और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) की मौत का मामला एक पहेली की तरह उलझा हुआ है. जिसकी जांच गोवा पुलिस कर रही है. पुलिस की जांच रिपोर्ट के मुताबिक, 22 अगस्त 2022 की रात से लेकर 23 अगस्त की सुबह तक कुल पांच घंटों में सोनाली फोगाट की तबीयत तीन बार बिगड़ी थी. एक बार तो वो तीन घंटे तक बाथरूम में ही सोती रहीं. और जब सोनाली को अस्पताल ले जाया गया, तब तक वो दम तोड़ चुकी थीं. 22 अगस्त की दोपहर गोवा पहुंचने से लेकर 23 अगस्त की सुबह 9 बजे तक क्या कुछ हुआ? हम बता रहे हैं उसकी पूरी कहानी.
गोवा में सोनाली फोगाट के साथ क्या-क्या हुआ? कैसे हुआ? किस वक्त हुआ? किसने किया? कौन उसके साथ मौजूद था? इसी तरह के तमाम सवालों के जवाब पुलिस जांच में तलाश रही है. इसी कोशिश में अंजुना पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर और इनवेस्टिगेटिंग अफसर प्रशल पीएन देसाई की जांच रिपोर्ट में दर्ज अहम जानकारी 'आज तक' के हाथ लगी है. ये पूरी कहानी उसी जांच रिपोर्ट पर आधारित है.
23 अगस्त 2022, सुबह 9 बजकर 22 मिनट गोवा के सेंट एंथोनी अस्पताल के मेडिकल अफसर ने पुलिस को फोन पर बताया कि एक महिला अस्पताल के कैजुअल्टी वार्ड में मुर्दा लाई गई है. फोन पर सूचना मिलते ही अंजुना पुलिस स्टेशन की टीम तुरंत एंथोनी अस्पताल पहुंचती है. अस्पताल पहुंचने के बाद बताया जाता है कि सोनाली फोगाट नाम की महिला को कैजुअल्टी वार्ड में मुर्दा लाया गया था. सोनाली को अंजुना के ही लियोनी रिसॉर्ट से सुधीर पाल और सुखविंदर सिंह नाम के दो शख्स लेकर आए थे.
तीनों ने ली थी MDMA ड्रग्स इस सूचना के बाद सुधीर और सुखविंदर से जब पूछताछ की गई, तो उन्होंने बताया कि सोनाली फोगाट के साथ वो दोनों 22 अगस्त को गुरुग्राम से गोवा पहुंचे थे फ्लाइट से गोवा पहुंचने के बाद तीनों ने बारदेज गोवा में मौजूद होटल गैंड लियोनी रिसॉर्ट में चेकइन किया. चेकइन के बाद सुधीर और सुखविंदर ने इसी रिसॉर्ट के रूम ब्वॉय से एमडीएमए नाम की ड्रग्स मंगवाई. इसके लिए सुधीर ने पांच हजार रुपये, जबकि सुखविंदर ने 7 हजार रुपये रूम ब्वॉय को दिए. ड्रग्स आने के बाद सोनाली, सुधीर और सुखविंदर ने कमरे में ही एमडीएमए ड्रग्स ली.
रात में पहुंचे थे कर्लीज बीच 23 अगस्त की रात साढे ग्यारह बजे ही फिर तीनों ग्रैंड लियोनी रिसॉर्ट से कर्लीज बीच शैक पहुंचे. सुधीर ने ये बताया कि उसने एमडीएमए ड्रग्स का कुछ हिस्सा पानी की एक खाली बोतल में डाल दिया. जबकि बाकी बचा हुआ हिस्सा उसने अपनी पैंट की जेब में रखा. कर्लीज क्लब पहुंचने के बाद सुधीर ने एमडीएमए वाली खाली बोतल में कुछ पानी मिला दिया. क्लब पहुंचने के बाद तीनों ने पानी की उसी बोतल से एमडीएमए नाम की ड्रग्स पी. ड्रग्स पीने के बाद तीनों क्लब में डांस फ्लोर पर डांस करने लगे.
आधी रात में बिगड़ी सोनाली की हालत अब देर रात के करीब ढाई बज रहे थे. सोनाली की तबीयत थोडी खराब होने लगती है. सोनाली सुधीर को ये बात बताती है. इसके बाद सुधीर उसे डांस फ्लोर से कुछ ही दूरी पर लेडीज टॉयलेट में ले जाता है. लेडीज टॉयलेट में सोनाली उल्टियां करती है. इसके बाद बाहर आती है. अब उसकी तबीयत शायद थोड़ी बेहतर हो चुकी थी. इसके बाद फिर तीनों डांस फ्लोर पर डांस करने लगते हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



