
दिल्ली में पुतिन के कल कई कार्यक्रम, इन रास्तों से बचकर निकलें
AajTak
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन गुरुवार शाम दो दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे. यात्रा के दौरान पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. शुक्रवार को सम्मान समारोह, राजघाट पर श्रद्धांजलि, द्विपक्षीय बैठक और प्रेस बयान का कार्यक्रम तय है. दोनों देशों ने रक्षा, ऊर्जा और व्यापारिक सहयोग को बढ़ाने पर जोर दिया है.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन गुरुवार, 4 दिसंबर 2025 को दो दिन की राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचे. यह पुतिन की 2022 में शुरू हुए यूक्रेन संघर्ष के बाद भारत की पहली यात्रा है. उनकी इस यात्रा को भारत और रूस के रणनीतिक संबंधों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है.पुतिन गुरुवार शाम 6 बजकर 35 मिनट पर नई दिल्ली पहुंचे. इसके बाद शाम 7 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर उनके साथ निजी रात्रिभोज बैठक की. दोनों नेताओं के बीच वैश्विक स्थिति और द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत हुई.
शुक्रवार, 5 दिसंबर को पुतिन के कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम तय हैं. सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा. इसके बाद 11 बजकर 30 मिनट पर पुतिन राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे. राजघाट कार्यक्रम के तुरंत बाद 11 बजकर 50 मिनट पर पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी की बैठक है. यह बैठक हैदराबाद हाउस में होगी, जहां दोनों देशों के बीच रक्षा, ऊर्जा और व्यापारिक सहयोग जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी. दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर दोनों नेता संयुक्त प्रेस बयान देंगे.
ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, एमएलएनपी, जनपथ रोड, फिरोज शाह रोड, सिकंदरा रोड, विंडसर प्लेस, मंडी हाउस, मथुरा रोड और भैरोन मार्ग जैसे प्रमुख रास्तों पर अलग-अलग समय पर प्रतिबंध रहेगा. इन सड़कों पर सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक, 11 बजे से 12.30 बजे तक, दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक आवाजाही सीमित रहेगी.
TRAFFIC ADVISORY Special traffic arrangements will be in place in New Delhi District on 05.12.2025 due to a special event. 📍RESTRICTIONS AND NO PARKING ZONES: Different stretches including Mother Teresa Crescent, Teen Murti Marg, Akbar Road, MLNP, Janpath Road, Firoz Shah… pic.twitter.com/ugexGDdCSQ
इन प्रतिबंधों के दौरान वाहनों को कई जगहों पर डायवर्ट किया जाएगा. वंदे मातरम मार्ग को साइमन बोलिवर मार्ग की ओर मोड़ा जाएगा. कुटिल्य मार्ग, सुनेहरी मस्जिद, रेल भवन के राउंडअबाउट, जनपथ टॉलस्टॉय मार्ग, टॉलस्टॉय केजी मार्ग और बाराखंबा रोड जैसे पॉइंट्स पर भी ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा. पुलिस का कहना है कि इन सड़कों पर यात्रा करने वाले लोग समय से पहले निकलें, ताकि किसी देरी से बचा जा सके.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







