
ओडिशा में दिल दहला देने वाली वारदात, शराब के पैसे न देने पर बेटे ने मां को जिंदा जलाया, महिला की हालत गंभीर
AajTak
ओडिशा के भद्रक में शराब के पैसे न देने पर एक बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां को पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. बुजुर्ग महिला को गंभीर हालत में कटक के SCB मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. इस वारदात से लोग सन्न रह गए. जानिए पूरी घटना.
ओडिशा के भद्रक जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां एक शख्स ने अपनी बुजुर्ग मां को जिंदा आग के हवाले कर दिया. पड़ोसियों के अनुसार, उन मां-बेटे के बीच विवाद पहले भी होते रहे थे, लेकिन इस बार हालात बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गए.
आरोपी ने मां पर किया हमला यह खौफनाक वारदात भद्रक जिले के तिहिडी थाना क्षेत्र की है. जहां गलगंडा गांव में रहने वाले 45 साल के देबाशीष नायक ने अपनी बुजुर्ग मां से शराब खरीदने के लिए पैसे मांगे थे. उसकी 65 वर्षीय मां ज्योत्सनारानी नायक ने जब पैसे देने से मना कर दिया, तो दोनों के बीच बहस तेज हो गई. पुलिस के मुताबिक, पैसे देने से इनकार पर देबाशीष अचानक गुस्से में आ गया और उसने अपनी मां पर हमला कर दिया. महिला गंभीर चोट लगने के बाद जमीन पर गिर पड़ीं और बेहोश हो गईं.
पेट्रोल डालकर मां को लगा दी आग स्थानीय लोगों ने बताया कि देबाशीष नशे का आदी है और अक्सर घर में विवाद करता रहता था. लेकिन किसी ने भी नहीं सोचा था कि उसका गुस्सा इतनी बड़ी घटना में बदल जाएगा. जब उसकी मां जमीन पर पड़ीं थीं, उसी दौरान आरोपी पेट्रोल लेकर आया और अपनी मां पर उड़ेल दिया. इससे पहले कि वह होश में आतीं, देबाशीष ने उन्हें आग के हवाले कर दिया. महिला की दर्दनाक चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े. लेकिन तब तक देबाशीष वहां से भाग चुका था. यह भयानक मंजर देखकर सभी सन्न रह गए.
पड़ोसियों ने बुजुर्ग महिला को पहुंचाया अस्पताल घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत घायल ज्योत्सनारानी को अस्पताल पहुंचाया. पहले उन्हें भद्रक जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई. इसके बाद उन्हें कटक स्थित SCB मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस के मुताबिक महिला के शरीर का बड़ा हिस्सा जल चुका है और उनका इलाज जारी है.
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस तिहिडी पुलिस के इंचार्ज सत्यब्रत ग्रहराज ने बताया कि चीखें सुनकर जब लोग पहुंचे, तब तक आरोपी मौके से भाग चुका था. पुलिस की टीमों ने इलाके में उसकी तलाश शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में यह साफ हुआ है कि देबाशीष लंबे समय से शराब और अन्य नशे की आदतों में डूबा हुआ था. पुलिस ने स्थानीय लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं और आगे की कार्रवाई जारी है.
गांव में दहशत का माहौल इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और सदमे का माहौल है. पड़ोसी सुब्रत नायक ने दुख जताते हुए कहा कि मां-बेटे के बीच विवाद आम था, लेकिन किसी ने भी यह नहीं सोचा था कि देबाशीष इतना खौफनाक कदम उठा लेगा. गांव वाले भी इस पूरे घटना से हिल गए हैं. लोग महिला के जल्द ठीक होने की उम्मीद कर रहे हैं और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










