
Sonali Phogat Death: सीबीआई ने दर्ज किया हत्या का केस, जल्द गोवा जाएगी टीम
AajTak
गोवा के कर्लीज रेस्तरां में सोनाली फोगाट की 23 अगस्त को मौत हुई थी. सोनाली की मौत मामले में परिवार लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहा था. परिवार का कहना था कि गोवा पुलिस मामले में उचित जांच नहीं कर रही है. अब एफआईआर दर्ज करने के बाद CBI की टीम Goa जाएगी. जिसके साथ दिल्ली से फॉरेंसिक टीम भी जाएगी.
भाजपा नेता Sonali Phogat की मौत मामले में सीबीआई ने हत्या का केस दर्ज किया है. जल्द ही CBI की टीम Goa जाएगी. सीबीआई के साथ दिल्ली से फॉरेंसिक टीम भी जाएगी. इससे पहले गोवा पुलिस ने जांच में कई खुलासे किए थे. लेकिन परिवार पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं था. घटना के बाद से ही परिवार सीबीआई जांच की मांग कर रहा था.
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत के मामले में CBI जांच की सिफारिश की थी. सोनाली फोगाट की गोवा में एक रिसॉर्ट में पार्टी के बाद मौत हो गई थी. सोनाली के परिजन लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे. हरियाणा सरकार ने भी परिजनों की मांग का समर्थन किया था.
23 अगस्त को हुई थी मौत गोवा के कर्लीज रेस्तरां में सोनाली फोगाट की 23 अगस्त को मौत हुई थी. सोनाली की मौत मामले में परिवार लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहा था. परिवार का कहना था कि गोवा पुलिस मामले में उचित जांच नहीं कर रही है. सोनाली फोगाट के भतीजे विकास सिंघमार ने हाल ही में आरोप लगाया था कि गोवा पुलिस पर राजनीतिक प्रभाव है. इसलिए मामले की जांच सीबीआई करे.
खाप पंचायत ने दिया था अल्टीमेटम सोनाली की मौत मामले में खाप महापंचायत ने हाल ही में कहा था कि मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए. इसके लिए सरकार के पास 23 सितंबर तक का समय है. अगर मांग न मानी गई तो 24 तारीख को बैठक होगी. जिसमें हम तय करेंगे कि आगे क्या करना है. सरकार ये मत भूले कि आदमपुर उपचुनाव समीप है. महापंचायत प्रवक्ता संदीप भारती ने कहा था कि 24 सितंबर को हिसार में फिर से बुलाई जाएगी. 50 सदस्यीय प्रतिनिधमंडल एसपी से मिलकर यशोधरा की सुरक्षा के लिए मांग रखेगा. इसके बाद हम तय धरना व अन्य बातों पर विचार करेंगे.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








