
Sonali Phogat Case: सीएम मनोहर लाल खट्टर से मिलने पहुंचा सोनाली फोगाट का परिवार, CBI जांच की मांग
AajTak
टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट का परिवार हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से मिलने चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचा. परिवार ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से सीबीआई जांच की मांग की है. इस पर सीएम ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया है.
टिक टॉक स्टार और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) की मौत के मामले को लेकर उनका परिवार हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलने चंडीगढ़ पहुंचा. इस दौरान सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा भी मौजूद रहीं. परिवार ने सोनाली फोगाट की मौत के मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है.
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने इस दौरान गृह विभाग और हरियाणा पुलिस के तमाम अधिकारियों को भी बुला लिया. मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोनाली के परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है. सीएम ने कहा कि वह इस दुख की घड़ी में सोनाली के परिवार के साथ हैं.
सोनाली के परिजनों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि उन्होंने गोवा के मुख्यमंत्री से भी इस विषय पर बात की है. इस मामले को लेकर हरियाणा सरकार गोवा सरकार को चिट्ठी लिखेगी. परिजनों की मांग के मुताबिक, हरियाणा सरकार, गोवा सरकार से सीबीआई जांच का अनुरोध करेगी.
बता दें कि सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) की मौत के मामले में गोवा पुलिस ने गोवा के कर्ली क्लब के मालिक को अरेस्ट किया है.
इससे पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार के आरोपों के बाद पुलिस ने सोनाली के पीए सुधीर और उनके दोस्त सुखबिंदर को पहले ही गिरफ्तार किया था. इसके साथ ही पुलिस ने क्लब के बाथरूम से ड्रग्स भी बरामद किया है. इस केस में पुलिस ने अब तक 4 आरोपियों को अरेस्ट किया है. फोगाट का PA सुधीर सांगवान, सुखविंदर सिंह, कर्ली क्लब के मालिक और एक ड्रग पेडलर पुलिस की गिरफ्त में हैं.
गोवा पुलिस ने एक CCTV फुटेज जब्त किया है, उसमें सुधीर बोतल से सोनाली को कुछ पिलाता दिखाई दे रहा है, लेकिन सोनाली बार-बार उसे रोक रही हैं, वे वो पदार्थ पीने से बच रही हैं. अब पुलिस को शक है कि ये पदार्थ MDMA ड्रग है, जो सोनाली को दिया जा रहा था. इस बात की पुष्टि करने के लिए केमिकल जांच करवाने की बात कही जा रही है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











