
Solomon Islands: सोलोमन आइलैंड पर 7.3 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके, सुनामी का अलर्ट
AajTak
सोलोमन आइलैंड पर मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.3 तीव्रता थी. तेज भूकंप के बाद सोलोमन आइलैंड पर सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया. सोलोमन में भूकंप ऐसे वक्त पर आया, जब एक दिन पहले ही इंडोनेशिया की राजधानी जाकार्ता में भूकंप से 162 लोगों की मौत हो गई.
सोलोमन आइलैंड पर मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.3 तीव्रता थी. तेज भूकंप के बाद सोलोमन आइलैंड पर सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया. सोलोमन में भूकंप ऐसे वक्त पर आया, जब एक दिन पहले ही इंडोनेशिया की राजधानी जाकार्ता में भूकंप से 162 लोगों की मौत हो गई.
भूकंप से इंडोनेशिया में भारी तबाही
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में सोमवार को भूकंप के एक झटके में कई बड़ी इमारतें धराशाही हो गईं. भूकंप से अब तक यहां 162 लोगों की मोत हो गई. सैकड़ों लोग घायल हुए. भूकंप की तीव्रता 5.6 रही थी. यहां कई लोग अभी भी इमारतों के मलबे में दबे हैं. इन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है.
भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले प्रांत के एक पहाड़ी क्षेत्र में सियानजुर शहर के करीब था. सोमवार दोपहर भूकंप के झटके से लोग घबरा गए और घरों से निकलकर सड़कों पर भागने के लिए मजबूर हो गए. भूकंप से इमारतें गिर गईं. सियांजुर में अस्पताल की पार्किंग रात भर पीड़ितों से भरी रही. कुछ का अस्थायी टेंट में इलाज किया गया. अन्य को फुटपाथ पर ड्रिप लगाई गई. जबकि हेल्थ वर्कर्स ने टॉर्च की रोशनी में मरीजों को टांके लगाए. 2004 में आया था भयानक भूकंप
भूकंप को राजधानी जकार्ता में करीब 75 किमी (45 मील) दूर महसूस किया गया. कम से कम 2,200 घरों को नुकसान पहुंचा और 5,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं. बता दें कि इंडोनेशिया में विनाशकारी भूकंपों का इतिहास रहा है. 2004 में उत्तरी इंडोनेशिया में सुमात्रा द्वीप पर 9.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसने 14 देशों को प्रभावित किया था. हिंद महासागर के तट पर 226,000 लोग मारे गए थे, इनमें से आधे से अधिक इंडोनेशिया के रहने वाले थे.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









