
Solar Eclipse 2022: इस तारीख को साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण, नोट कर लें समय
AajTak
Solar Eclipse 2022: साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल में लगने जा रहा है. सूर्य ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है. ज्योतिष के अनुसार ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है. चंद्रमा जब सूर्य को पूरी तरह से ढक लेता है, तो इस स्थिति में सूर्य की किरणें धरती तक नहीं पहुंच पाती हैं. इसे सूर्य ग्रहण या पूर्ण सूर्य ग्रहण कहा जाता है.
Solar Eclipse 2022 Date: साल 2022 में दो सूर्य ग्रहण लगने वाले हैं. पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 को लगेगा, वहीं दूसरा सूर्य ग्रहण साल के अंत में 25 अक्टूबर 2022 को लगेगा. साल का पहला सूर्य ग्रहण आंशिक माना जा रहा है जो दक्षिण अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी भाग, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में दिखेगा. ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. इसलिए भारत में इस सूर्य ग्रहण का धार्मिक प्रभाव और सूतक मान्य नहीं होगा.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












