
Social Media के जरिए अवैध हथियारों की तस्करी का खुलासा, क्या बोले साइबर सेल के DCP
AajTak
दिल्ली पुलिस की साइबर सेल साइपेड ने फेसबुक और दूसरे सोशल मीडिया माध्यम से अवैध हथियार बेचने वाले मॉड्यूल का भांडाफोड़ किया है. साइपेड के डीसीपी केपीएस मलहोत्रा के मुताबिक राजस्थान से एक शख्स हितेश को गिरफ्तार किया गया जिसका क्रिमिनल बैकग्राउंड है. साइबर सेल ने एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस इसके पास से बरामद किए हैं. जांच में पता चला कि इस मॉड्यूल के संबन्ध पाकिस्तान और एंटी नेशनल एलिमेंट्स से मिले है जिसके लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जाता था. देखिए आजतक संवाददाता अरविंद ओझा की ये रिपोर्ट.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











