
Smartphone में क्या होता है Refresh Rate? जानिए 90 और 120Hz में कौन सा वाला होता है ज्यादा बेहतर
ABP News
Smartphone Refresh Rate: आजकल स्मार्टफोन खरीदते समय लोग सिर्फ कैमरा और बैटरी ही नहीं देखते बल्कि डिस्प्ले से जुड़ी तकनीकों पर भी खास ध्यान देने लगे हैं.
Smartphone Refresh Rate: आजकल स्मार्टफोन खरीदते समय लोग सिर्फ कैमरा और बैटरी ही नहीं देखते बल्कि डिस्प्ले से जुड़ी तकनीकों पर भी खास ध्यान देने लगे हैं. इन्हीं में से एक अहम फीचर है रीफ्रेश रेट (Refresh Rate). कई स्मार्टफोन में 90Hz और 120Hz जैसे विकल्प देखने को मिलते हैं लेकिन बहुत से यूजर्स को यह समझ नहीं आता कि इसका मतलब क्या होता है और इनमें से कौन सा बेहतर होता है.
रीफ्रेश रेट का मतलब होता है कि आपकी फोन स्क्रीन एक सेकंड में कितनी बार खुद को अपडेट या रिफ्रेश करती है. इसे हर्ट्ज (Hz) में मापा जाता है. उदाहरण के लिए अगर किसी फोन का रीफ्रेश रेट 60Hz है तो उसकी स्क्रीन एक सेकंड में 60 बार अपडेट होती है.
इसी तरह 90Hz का मतलब है 90 बार और 120Hz का मतलब है 120 बार स्क्रीन का रिफ्रेश होना. रीफ्रेश रेट जितना ज्यादा होता है स्क्रीन पर मूवमेंट उतना ही स्मूद दिखाई देता है. यही कारण है कि हाई रिफ्रेश रेट वाले फोन इस्तेमाल करने में ज्यादा तेज और फ्लूइड महसूस होते हैं.
90Hz और 120Hz दोनों ही 60Hz की तुलना में बेहतर अनुभव देते हैं. 90Hz डिस्प्ले पर स्क्रॉलिंग, सोशल मीडिया ब्राउज़िंग और ऐप्स के बीच स्विच करना काफी स्मूद लगता है. वहीं 120Hz डिस्प्ले इससे भी ज्यादा तेज और फ्लूइड अनुभव देता है. खासकर गेमिंग और हाई-फ्रेम-रेट वीडियो देखने के दौरान फर्क ज्यादा महसूस होता है. स्क्रीन पर होने वाली हर हलचल अधिक प्राकृतिक और स्मूद दिखाई देती है.













