
Smartphone चार्ज करते समय भूल कर भी न करें ये गलतियां, खराब हो सकती है बैटरी
AajTak
Smartphone Charging Tips: फोन को चार्ज करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. इससे आपके फोन की बैटरी लंबी चलेगी और फोन भी सेफ रहेगा.
Smartphone अब काफी जरूरी डिवाइस बन गया है. इसके बिना कई काम रूक जाते हैं. इसमें कई दिक्कतें भी आती हैं. कई बार लोग शिकायत करते हैं कि चार्जिंग की वजह से उनका फोन खराब हो गया. कई लोग गलत तरीके के अपने फोन को चार्ज करते हैं. इस वजह से ऐसी दिक्कत आती है. आप चार्जिंग के समय कुछ टिप्स को फॉलो करके फोन को सेफ रख सकते हैं.
ओरिजिनल चार्जर का करें यूज
कई लोग स्मार्टफोन को किसी भी चार्जर से चार्ज करने लग जाते हैं. ये गलत है. आपको हमेशा फोन के ओरिजिनल चार्जर से ही इसे चार्ज करना चाहिए. ओरिजिनल चार्जर खराब होने की स्थिति में मार्केट से सपोर्टेड चार्जर या ओरिजिनल चार्जर ही खरीदें.
चार्जिंग के दौरान फोन का न करें यूज
कई लोग फोन को चार्ज पर लगाकर यूज करने लगते हैं. ये काफी ज्यादा खतरनाक है. फोन को चार्ज पर लगाकर कभी भी हैवी काम जैसे गेम खेलना या कैमरा यूज करने जैसे काम नहीं करें. इससे प्रोसेसर का यूज बढ़ जाता है और फोन का एक्स्ट्रा हीट होने लगता है.
ये भी पढ़ें:- Smartphone Selling tips: पुराने फोन पर मिलेंगे 'फुल पैसे', बेचते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












