
Smart Jodi: 32 साल बाद भाग्यश्री ने शादी को लेकर खोला बड़ा राज, बताया क्यों मां-बाप के बिना लिए सात फेरे
AajTak
टीवी रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी तो आप देखते ही होंगे. शो में भाग्यश्री और उनके पति हिमालय दसानी की जोड़ी काफी चर्चा में है. शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें वे एक दूसरे को वरमाला पहनाते दिख रहे हैं. शो में भाग्यश्री ने अपनी शादी से जुड़ा एक सच सबके सामने रखा. जानें क्या?
बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री ने शादी कर ली है. ये कोई आपको कहेगा तो यकीनन आप हंसेंगे ही. बोलेंगे कि एक्ट्रेस तो पहले से ही हैप्पिली मैरिड हैं. कहानी में ट्विस्ट ये है कि भाग्यश्री ने दोबारा शादी की है लेकिन वो भी अपने ही पति हिमालय दसानी से.
क्यों हो गए ना एक्साइटेड? भाग्यश्री ने रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी के सेट पर अपने पति हिमालय से फिर से शादी की. दोनों के एक दूसरे को वरमाला पहनाते हुए प्रोमो सामने आया है. खुशियों से भरा ये प्रोमो काफी पसंद किया जा रहा है.

धुरंधर 2 ने सिर्फ आदित्य धर के नाम का भौकाल ही नहीं बनाया, उन्हें इंडस्ट्री का टॉप डायरेक्टर भी बना दिया है. अभी तक बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के सबसे कामयाब डायरेक्टर रोहित शेट्टी थे. लेकिन आदित्य अब उन्हें ओवरटेक करने जा रहे हैं. इस रास्ते पर वो पहले ही सिद्धार्थ आनंद और राजकुमार हिरानी से आगे निकल चुके हैं.

महाकुंभ वायरल गर्ल और एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी शादी के बाद बड़े विवाद में फंस गई हैं. फरमान खान से शादी को लेकर जहां उनके रिश्ते को लव जिहाद बताया जा रहा है, वहीं डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों ने मामला और गरमा दिया है. अब सनोज मिश्रा ने इन आरोपों पर पलटवार किया है, जबकि मोनालिसा के परिवार ने भी उनके दावों को झूठा बताया है.











