
SL vs NZ T20 WC: न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने लगा दी 'लंका', तूफानी शतक लगाकर श्रीलंकाई टीम के उड़ाए होश
AajTak
श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स का जलवा देखने को मिला. फिलिप्स ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की खबर लेते हुए 64 बॉल पर 104 रनों की तूफानी पारी खेल डाली. टी20 वर्ल्ड 2022 का यह दूसरा शतक है. इससे पहले साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज रिली रोसो ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ा था.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सुपर-12 मुकाबलों का दौर जारी है. इसी कड़ी में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में शनिवार (29 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला गया. मुकाबले के आकर्षण का केंद्र न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स रहे. फिलिप्स ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए 64 बॉल पर 104 रनों की तूफानी पारी खेल डाली. इस दौरान फिलप्स ने 10 चौके और चार छक्के उड़ाए.
टी20 वर्ल्ड के मौजूदा सीजन का यह दूसरा शतक है. इससे पहले साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज रिली रोसो ने बांग्लादेश के खिलाफ 109 रनों की पारी खेली थी. फिलिप्स टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के दूसरे एवं दुनिया के 10वें बल्लेबाज हैं. इससे पहले न्यूजीलैंड की ओर से केवल ब्रेंडन मैक्कुलम ही टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगा पाए थे. मैक्कुलम ने साल 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ 123 रनों की पारी खेली थी.
फिलिप्स को मिले थे दो जीवनदान
श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम एक समय चार ओवर्स की समाप्ति तक 15 रन पर ही तीन विकेट खो चुकी थी. लेकिन ग्लेन फिलिप्स ने तूफानी शतक बनाकर टीम को संकट से उबार लिया. फिलिप्स की पारी का ही नतीजा था कि न्यूजीलैंड की टीम सात विकेट पर 167 रन खड़ा कर पाई. फिलिप्स के अलावा डेरिल मिचेल (22) और मिचेल सेंटनर (11 रन) ही दोहरे अंकों तक पहुंच पाए. श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने फिलिप्स को 12 एवं 45 रनों के निजी स्कोर पर जीवनदान भी दिया जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया.
फिलिप्स के टी20 करियर का यह दूसरा शतक
ग्लेन फिलिप्स के टी20 इंटरनेशनल करियर का यह दूसरा शतक हैं. इससे पहले उन्होंने साल 2020 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 51 गेंदों में 108 रन बनाए, जो न्यूजीलैंड के किसी प्लेयर का टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक था. 25 साल के ग्लेन फिलिप्स ने साल 2017 में डेब्यू करने के बाद से न्यूजीलैंड की टी20 टीम का नियमित हिस्सा रहे हैं. फिलिप्स ने अबतक 51 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 33.61 की औसत से 1210 रन बनाए हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









