
Skoda Kylaq: टाटा-मारुति, हुंडई सबको एक साथ मिलेगी टक्कर! आ रही है ये धांसू कॉम्पैक्ट SUV
AajTak
Skoda Kylaq को कंपनी अगले साल बाजार में उतारेगी. कंपनी का कहना है कि, यह नाम स्कोडा के पारंपरिक ICE SUV नामकरण से मेल खाता है, जो ‘K’ से शुरू होकर ‘Q’ पर खत्म होता है. यह नाम संस्कृत में क्रिस्टल के लिए इस्तेमाल होने वाले शब्द से लिया गया है.
इंडियन मार्केट में बीते कुछ सालों में कॉम्पैक्ट स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (SUV) सेग्मेंट तेजी से बढ़ा है. स्पोर्टी लुक, कम कीमत और बेहतर माइलेज के साथ लो-मेंटनेंस इस सेग्मेंट ने लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया है. अब तक बाजार में इस सेगमेंट में टाटा नेक्सॉन, मारुति ब्रेजा और हालिया लॉन्च महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ जैसी कारें मशहूर रही हैं. अब एक नए प्लेयर की एंट्री होने जा रही है. स्कोडा इंडिया ने आखिरकार लंबे इंतज़ार के बाद अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी के नाम का खुलासा कर दिया है, इस एसयूवी को कंपनी ने 'Skoda Kylaq' नाम दिया है.
Kylaq नाम ही क्यों?
कंपनी का कहना है कि, यह नाम स्कोडा के पारंपरिक ICE SUV नामकरण से मेल खाता है, जो ‘K’ से शुरू होकर ‘Q’ पर खत्म होता है. यह नाम संस्कृत में क्रिस्टल के लिए इस्तेमाल होने वाले शब्द से लिया गया है, जो वाहन के प्राचीन गुणों और प्रेरणा दोनों को दर्शाता है. 'कायलाक' नाम सदियों की राजसी भव्यता, सुंदरता के अद्वितीय प्रमाण की तरह मुश्किल दौर में भी ये दृणता से खड़े रहने वाले 'कैलाश पर्वत' से प्रेरित है.
बता दें कि स्कोडा ने फरवरी में अपनी आने वाली इस एसयूवी के नाम को तय करने के लिए एक कैंपेन चलाया था. उस वक्त कंपनी ने अंग्रेजी में Kwiq, Kymaq, Kylaq, Kariq, और Kyroq जैसे नाम प्रस्तावित किए थें. ये सभी नाम 'K' से शुरू होते हैं, लेकिन इन सबका अर्थ और भाव एक दूसरे से बिल्कुल भिन्न हैं. इन नामों में भारत की विरासत से लेकर संप्रभुपता और अखण्डता भी देखने को मिलती है. इनमें से एक नाम चुनने के लिए वोटिंग कराई गई थी, जिसमें सबसे ज्यादा वोट 'Kylaq' को मिले हैं.
कैसी होगी नई Skoda Kylaq:
स्कोडा की ये नई कॉम्पैक्ट एसयूवी मूल रूप से (MQB A0-IN) प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जो स्कोडा और फॉक्सवैगन दोनों का बैकबोन है. इसी प्लेटफॉर्म पर कुशाक और स्लॉविया भी तैयार किए गए हैं. कंपनी ने इस एसयूवी के कुछ डिज़ाइन एलिमेंट्स को हाल ही में टीज़र के माध्यम से दिखाया था. संभव है कि इस एसयूवी को 1.0 लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया जा सकता है. ये इंजन 115 PS की पावर और 178 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से जोड़ने की उम्मीद है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












