
Skoda Kushaq लॉन्च हुई एकदम नए लुक और रंग-रूप में, सेफ्टी में सबसे आगे!
AajTak
स्कोडा ने कुशक को इसी साल लॉन्च किया था. भारतीय ऑटो मार्केट में इस एसयूवी ने अपनी जगह बनाई है. कुशक को कंपनी ने अपने ‘इंडिया 2.0’ प्रोजेक्ट के तहत विकसित किया था. ये एसयूवी इस साल जून में ही लॉन्च हुई थी. नए एडिशन में कंपनी ने कुछ बदलाव किए हैं.
स्कोडा (Skoda) ने अपनी सबसे पॉपुलर SUV कुशक (Kushaq) का एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस एडिशन में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं. स्कोडा ने कुशक को इसी साल जून में मार्केट में उतारा था. इस एसयूवी को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट के दौरान 5-स्टार रेटिंग मिली है. कंपनी ने कुशक के एनिवर्सरी एडिशन में स्कोडा ने कुछ फीचर्स भी अपडेट किए हैं. एनिवर्सरी एडिशन की कीमत मौजूदा मॉडल से अधिक है.
कितनी है कीमत?
कुशक के एनिवर्सरी एडिशन कीमत 15.59 लाख रुपये से शुरू हो रही है. कुशक के स्टाइल 1.0 ट्रिन की शुरुआती कीमत 15.59 लाख रुपये है. वहीं, स्टाइल 1.5 ट्रिम की कीमत 19.09 लाख रुपये बताई जा रही है. कुशक एनिवर्सरी एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत मौजूदा मॉडल की प्राइस से 30 हजार रुपये अधिक है. स्कोडा की मौजूदा मॉडल की एक्स शो रूम कीमत 15.29 लाख रुपये है.
नए एडिशन में बदलाव
कुशक के नए एडिशन का कलर मौजूदा मॉडल की तरह ही है. हालांकि, नए एडिशन में सी-पिलर और स्टीयरिंग व्हील पर एक एनिवर्सरी एडिशन का बैज नजर आता है. साथ ही नई कंट्रास्ट स्टिचिंग और एक क्रोम एप्लीक भी कंपनी ने जोड़ा है. अगर फीचर्स की बात करें, तो एनिवर्सरी एडिशन में 10-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है.
तीन वैरिएंट में हुई थी लॉन्च

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












