
SIR पर चुनाव आयोग की कल अहम बैठक, कुछ राज्यों में बढ़ सकती है समयसीमा
AajTak
चुनाव आयोग कल SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन) की महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहा है. उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित 12 राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम तय समय से पीछे चल रहा है. आयोग इन राज्यों के लिए समयसीमा बढ़ा सकता है. SIR का उद्देश्य गलत या डुप्लीकेट नाम हटाना और पात्र नए मतदाताओं को सूची में जोड़ना है.
भारत निर्वाचन आयोग कल SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिविजन प्रक्रिया को लेकर अहम बैठक करने वाला है. सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत 12 राज्यों में SIR का काम तय समय से पीछे है, जिसके चलते आयोग इन राज्यों के लिए समयसीमा बढ़ाने पर विचार कर रहा है.
जिन राज्यों में SIR की प्रगति धीमी बताई जा रही है, उनमें अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं. आयोग का कहना है कि मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतित बनाने के लिए अतिरिक्त समय देना जरूरी है.
SIR का काम तय समय से पीछे
देशभर में मतदाता सूची को सुधारने और व्यवस्थित करने के लिए SIR प्रक्रिया चलाई जा रही है. इसका मकसद फर्जी वोटिंग रोकना, डुप्लीकेट नाम हटाना, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम साफ करना और पात्र नागरिकों यानी 18 वर्ष से अधिक आयु वालों को सूची में शामिल करना है.
वर्तमान में SIR का दूसरा चरण चल रहा है. पहले चरण की शुरुआत बिहार से की गई थी. दूसरे चरण में अलग-अलग राज्यों में बूथ स्तर पर BLO घर-घर जाकर सत्यापन कर रहे हैं. कई BLO शिक्षक या सरकारी कर्मचारी होते हैं और कम समय में पूरे क्षेत्र का सत्यापन करना उनके लिए बड़ी चुनौती साबित हो रहा है.
बढ़ सकती है SIR की समयसीमा

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










