
SIR के खिलाफ कांग्रेस 14 दिसंबर को रामलीला मैदान में करेगी बड़ा प्रदर्शन, राहुल-खड़गे भी होंगे शामिल
AajTak
संसद के शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस ने 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली की घोषणा की है. रैली का मुख्य मुद्दा मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन होगा.
दिल्ली में संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत होने वाली है, लेकिन राजधानी का सियासी माहौल इससे पहले ही गर्म हो चुका है. कांग्रेस ने 14 दिसंबर को रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली आयोजित करने का फैसला किया है, जिसमें पार्टी मतदाता सूची में गड़बड़ी और ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी.
कांग्रेस का आरोप है कि कई राज्यों से उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि मतदाता सूचियों में जानबूझकर छेड़छाड़ की जा रही है - कहीं नाम हटाए जा रहे हैं, कहीं गलत तरीके से जोड़े जा रहे हैं. पार्टी का कहना है कि ऐसी गड़बड़ियां चुनाव की निष्पक्षता पर सीधा हमला हैं.
कौन होंगे रैली में?
इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा मौजूद रहेंगे. सोनिया गांधी की उपस्थिति उनके स्वास्थ्य पर निर्भर करेगी. कांग्रेस के मुताबिक यह सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक अभियान है - लोकतंत्र और मतदान प्रक्रिया को साफ और विश्वसनीय बनाए रखने का.
कांग्रेस चुनाव आयोग से इस पूरे मामले की जांच की मांग कर रही है ताकि मतदाता सूची पारदर्शी और विश्वसनीय बनी रहे.
यह भी पढ़ें: लोकतंत्र को 'थियेटर' मत बनाओ... राहुल गांधी के खिलाफ जजों-ब्यूरोक्रेट्स ने क्या लिखा, पढ़ें पूरा लेटर

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











