
Singer Vaishali Bulsara Murder: फेमस सिंगर वैशाली बलसारा की कार में मिली लाश, गला दबाकर हत्या करने की आशंका
AajTak
Singer Vaishali Balsara Death: वैशाली बलसारा वलसाड इलाके की एक जानी मानी गायक कलाकार थीं. पुलिस ने फॉरेंसिक पोस्टमार्टम करवाने के लिए वैशाली की लाश को सूरत भेजा है. शुरुआती जांच में पुलिस को लग रहा है कि गला दबाकर लेडी सिंगर की हत्या की गई है.
फेमस सिंगर वैशाली बलसारा (Vaishali Bulsara) की सोमवार को लाश मिलने से सनसनी फैल गई. गुजरात के वलसाड जिले स्थित पारदी इलाके में महिला सिंगर का शव एक कार से बरामद हुआ. पार नहीं के किनारे मिले शव की सूचना खबर स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने वैशाली की लाश को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया है. बताया गया कि पति ने वैशाली के गुम होने की रिपोर्ट 24 घंटे पहले ही दर्ज करवाई थी और अब उनकी लाश मिलने के बाद परिवार पर आसमान टूट पड़ा है.
वैशाली बलसारा वलसाड इलाके की एक जानी मानी गायक कलाकार थीं. पुलिस ने फॉरेंसिक पोस्टमार्टम करवाने के लिए वैशाली की लाश को सूरत भेजा है. शुरुआती जांच में पुलिस को लग रहा है कि गला दबाकर लेडी सिंगर की हत्या की गई है.
मृतका वैशाली बलसारा के मायके वालों की शिकायत के आधार पर अब पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है. पुलिस वैशाली के परिवार के सदस्य और सभी दोस्तों के साथ पूछताछ कर रही है. वहीं, पुलिस ने महिला सिंगर के घर से लेकर हत्या के स्थल तक की सड़कों के सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल सर्विस की जांच भी शुरू की है. हत्या की इस वारदात की जांच के लिए पुलिस ने आठ अलग-अलग टीम भी बनाई हैं.
पुलिस के मुताबिक, वैशाली अपने घर से यह कहकर निकली थी कि वह किसी से पैसे लेने जा रही है. हालांकि, देर रात तक वह घर नहीं लौटी तो पति हितेश बलसारा ने सिटी पुलिस थाने में पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई. इसके 24 घंटे के बाद लापता वैशाली की लाश बरामद हो गई.
बता दें कि हितेश और वैशाली की शादी साल 2011 में हुई थी. दोनों की एक बेटी भी है. जबकि हितेश बलसारा को पहली पत्नी से भी एक बेटी थी. हितेश और वैशाली अपनी दो बेटियों और माता-पिता के साथ रहते थे.
पुलिस ने फिलहाल इस पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है. साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि कार किसकी है और वैशाली यहां तक क्यों और कैसे आईं?

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











