
SIM स्वैप से हासिल किया OTP, ट्रांसफर कर लिए 7.5 करोड़... मुंबई में प्राइवेट कंपनी के मालिक से साइबर फ्रॉड
AajTak
मुंबई के कांदिवली में एक निजी कंपनी के मालिक से SIM स्वैप धोखाधड़ी के जरिए 7.5 करोड़ की ठगी हो गई. साइबर अपराधियों ने मोबाइल नंबर से जुड़ी SIM को स्वैप कर बैंक खातों से ट्रांजेक्शन कर लिया. इस मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने करीब 4.65 करोड़ रुपये फ्रीज करा दिए.
मुंबई (Mumbai) में एक निजी कंपनी के मालिक से SIM स्वैप धोखाधड़ी के जरिए 7.5 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है. पुलिस को मामले की शिकायत मिली तो त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों से करीब 4.65 करोड़ रुपये रिकवर कर लिए हैं. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.
एजेंसी के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कांदिवली में सोमवार को एक प्राइवेट कंपनी के मालिक को साइबर ठगों ने SIM स्वैप धोखाधड़ी का शिकार बना लिया. इसमें ठगों ने कंपनी के बैंक अकाउंट तक पहुंचने के लिए उनके मोबाइल नंबर से जुड़ी SIM का इस्तेमाल किया. इसके बाद बैंक द्वारा भेजे गए OTP का इस्तेमाल कर कई बार पैसों का ट्रांजेक्शन किया.
जब कंपनी के मालिक को इस बारे में पता चला तो मालिक ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर मामले की जानकारी दी और अवैध ट्रांजेक्शन्स की डिटेल्स भी भेजीं. साइबर क्राइम ब्रांच ने तुरंत संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से संपर्क किया और शिकायत को NCCRP (National Cyber Crime Reporting Portal) पर भी दर्ज किया.
यह भी पढ़ें: लोन दिलाने के नाम पर 1.74 करोड़ की ठगी, फाइनेंशियल कंसल्टेंट फर्म के ऑनर समेत 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
साइबर पुलिस टीम ने धोखाधड़ी के चार घंटे के भीतर 4.65 करोड़ रुपये को फ्रीज कर दिया. हालांकि, ठगों ने ज्यादातर राशि पहले ही निकाल ली थी. पुलिस ने बताया कि राशि को विभिन्न अकाउंट्स में ट्रांसफर किया गया था, जिसके बाद धोखाधड़ी का यह मामला सामने आया.
दरअसल, SIM स्वैप धोखाधड़ी एक प्रकार की आइडेंटिटी की चोरी करना है, जिसमें ठगी करने वाले मोबाइल नेटवर्क प्रोवाइडर को यह विश्वास दिलाते हैं कि वे असली मोबाइल नंबर से जुड़ी SIM कार्ड का स्वैप कर रहे हैं. इससे उन्हें बैंक के OTPs तक पहुंच मिल जाती है. ऑनलाइन बैंक अकाउंट्स को कंट्रोल करने लगते हैं.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









