
Silver Price Fall: अचानक धनतेरस से पहले चांदी की कीमत में भारी गिरावट, कल ज्वेलरी मिलेगी सस्ती!
AajTak
धनतेरस से ठीक पहले चांदी के दाम में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. एमसीएक्स से लेकर IBJA पर चांदी के दाम कम हुए हैं, जिसका मतलब है कि कल रिटेल मार्केट में चांदी के दाम कम होंगे और लोगों को कम दाम पर ज्वेलरी मिल सकती है.
धनतेरस से ठीक पहले चांदी के दाम में अचानक बड़ी गिरावट आई है, जिसका मतलब है कि लोगों को कल (18 अक्टूबर, धनतेरस ) चांदी के सामना सस्ती दरों पर मिल सकते हैं. चांदी के रेट्स इंडियन बुलियन मार्केट से लेकर MCX तक पर कम हुए हैं. वहीं सोने के दाम में भी गिरावट आई है.
सप्ताह के आखिरी दिन MCX पर ट्रेड होने वाली 5 दिसंबर वायदा की चांदी के दाम में कमी आई है. यहां चांदी के दाम में 2000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट आई है. आज एमसीएक्स पर 1 किलो चांदी का भाव 1,65,760 रुपये प्रति किलो है. वहीं दिन के दौरान इसका भाव 1,70,400 के पार पहुंच गया था. इस हिसाब से देखा जाए तो चांदी आज करीब 5000 रुपये सस्ती हुई है. वहीं कल की तुलना में यह 2000 रुपये सस्ती हुई है.
बुलियन मार्केट में चांदी कितनी हुई सस्ती?
इंडियन बुलियन मार्केट की वेबसाइट IBJA पर भी चांदी के दाम में गिरावट आई है. दोपहर 1 बजे यहां चांदी का भाव 171275 रुपये प्रति किलो था, जो शाम को घटकर 169230 रुपये प्रति किलो हो गया. इसका मतलब है कि बुलियन मार्केट में भी चांदी के भाव में 2000 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है.
बुलियन मार्केट में सस्ता हुआ सोना एमसीएक्स पर गोल्ड की कीमत में इजाफा हुआ है. यहां 10 ग्राम सोने का भाव 720 रुपये बढ़कर 130572 रुपये पर पहुंच गया है. लेकिन IBJA पर 24 कैरेट सोने का भाव कम हुआ है. बुलियन मार्केट में सोने का भाव 1000 रुपये से ज्यादा कम हुआ है.
यहां 24 कैरेट सोना 1,29,584 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि दोपहर 1 बजे 24 कैरेट सोने का भाव 1,30,874 रुपये प्रति 10 ग्राम था. 22 कैरेट सोने का भाव शाम को 1,29,065 रुपये है, जबकि दोपहर को 1,30,350 रुपये प्रति 10 ग्राम था.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









