
Silver Price Crash: अचानक चांदी में बड़ी गिरावट... खुलते ही ₹24000 रुपये सस्ती, सोना भी धड़ाम
AajTak
Gold-Silver Price Crash: लंबे समय बात सोना-चांदी की कीमतों में आखिरकार गिरावट आई है. शुक्रवार को एमसीएक्स पर चांदी का वायदा भाव एक झटके में करीब 24000 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई और 4 लाख रुपये से नीचे आ गई.
सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट (Gold-Silver Price Crash) आई है और लगातार तूफानी तेजी से भाग रही इन कीमती धातुओं के दाम शुक्रवार को खुलते ही क्रैश हो गए. सबसे बड़ी गिरावट चांदी की कीमत (Silver Price Crash) आई है और MCX पर इसका वायदा भाव करीब 24000 रुपये तक टूट गया है. न सिर्फ चांदी, बल्कि सोने का भाव भी टूटा (Gold Rate Fall) है और ये खुलते ही 8000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है.
Silver Price अचानक क्रैश सबसे पहले बात करते हैं, चांदी की कीमतों में आई गिरावट के बारे में तो बीते कारोबारी दिन गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर Silver Price रॉकेट की रफ्तार से भागा था और इतिहास में पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार निकल गई थी. हालांकि, कारोबार के अंत में ये 3,99,893 प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था और शुक्रवार को जब एमसीएक्स में कारोबार की शुरुआत हुई, तो 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव 23,993 रुपये टूटकर 3,75,900 रुपये पर आ गया.
वहीं दूसरी ओर गुरुवार को चांदी की कीमत ने जो नया लाइफ टाइम हाई लेवल बनाया था, उसकी तुलना में तो बहुत बड़ी एक दिनी गिरावट देखने को मिली है. जी हां, Silver High 4,20,048 प्रति किलोग्राम था और यहां से एक ही दिन में ये 44,148 रुपये तक सस्ती हो गई है.
सोना भी झटके में हुआ इतना सस्ता चांदी के बाद बात करें, सोने की कीमतों में आई गिरावट के बारे में, तो ये भी एमसीएक्स पर क्रैश (Gold Rate Crash) नजर आया. बीते कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी की तरह से ही ये भी जोरदार तेजी लेते हुए भागा और नया ऑल टाइम हाई लेवल छूने के बाद अंत में 1,83,962 रुपये के लेवल पर क्लोज हुआ था, लेकिन शुक्रवार को जब 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला गोल्ड ओपन हुआ, तो एक झटके में 8,862 रुपये की गिरावट के साथ सस्ता होकर 1,75,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर आ गया.
अगर बात सोने के हाई लेवल की करें, तो गुरुवार को ही Gold Rate तेजी से दौड़ लगाते हुए 1,93,096 के नए Life Time High Lavel पर पहुंचा था और इस स्तर के गिरावट की बात करें, तो शुक्रवार को ये 17,996 सस्ता हो गया है.
सोना-चांदी में गिरावट के पीछे ये वजह अब बात करें, एमसीएक्स से लेकर ग्लोबल बाजारों में सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट के पीछे के कारणों के बारे में, तो एक्सपर्ट कह रहे हैं, कि कीमती धातुओं के तेजी से नए हाई लेवल पर पहुंचने के बाद बाजार में भारी बिकवाली देखी गई. निवेशकों की इसी मुनाफावसूली से कीमतों में अचानक से तेज गिरावट देखने को मिली है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







