
Sidhu Moosewala Murder: ऐसे शिकंजे में आया गैंगस्टर गोल्डी बराड़, अब बड़ा सवाल- कब और कैसे आएगा भारत?
AajTak
मूसेवाला के मर्डर के बाद गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. पंजाब पुलिस लगातार उस तक पहुंचने की कोशिश में लगी रही. लेकिन हिंदुस्तान से हजारों किमी दूर बैठे गोल्ड़ी बराड़ को पकड़ना आसान नहीं था. मगर उसे अमेरिका के कैलिफोर्निया में हिरासत में ले लिया गया.
Sidhu Moosewala Murder: पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद बिश्नोई गैंग और गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. पंजाब पुलिस लगातार उस तक पहुंचने की कोशिश में लगी रही. लेकिन हिंदुस्तान से हजारों किमी दूर बैठे गोल्ड़ी बराड़ को पकड़ना आसान नहीं था. मगर हाल ही में अमेरिका के कैलिफोर्निया में गोल्डी बराड़ को हिरासत में ले लिया गया. वो रहता तो कनाडा में था, लेकिन मूसेवाला हत्याकांड के बाद से ही वो अमेरिका में जाकर छुप गया था.
इस मामले में अभी तक लॉरेंस बिश्नोई समेत 20 से ज़्यादा गैंगस्टर गिरफ्तार किए जा चुके हैं. अब एक ही बात सब जानना चाहते हैं कि आखिर गोल्डी बराड़ भारत कब लाया जाएगा?
29 मई 2022 पंजाब के मानसा का जवाहरके गांव उस दिन गोलियों की आवाज़ से थर्रा उठा था. उस दिन मूसेवाला हत्याकांड ने सिर्फ हिंदुस्तान ही नहीं, बल्कि हिंदुस्तान के बाहर भी सिद्धू मूसेवाला के लाखों चाहनेवालों को दहला दिया था. यही वो तारीख थी, जब का़तिलों ने मूसेवाला को घेर कर उन्हें तब गोलियों से छलनी कर दिया था, जब वो पास के ही एक दूसरे गांव में अपने किसी रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे.
गोल्डी बराड़ ने ली थी कत्ल की जिम्मेदारी अभी पुलिस इस भयानक कत्ल की साजिशों का पता लगाने में जुटी ही थी कि तब तक कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करके ना सिर्फ इस कत्ल की जिम्मेदारी ले ली थी, बल्कि ये भी बताया था कि किस तरह उसके दुश्मनों का साथ देने की वजह से उसने सिद्धू मूसेवाला का कत्ल करवा दिया.
गैंगस्टर्स के खिलाफ एक्शन इसके साथ ही पुलिस और दूसरी एजेंसियों ने भारत में तो इस शूटआउट से जुड़े तामाम गैंगस्टरों पर क्रेकडाउन की शुरुआत कर दी थी, लेकिन चूंकि गोल्डी कनाडा में छुपा बैठा था, भारतीय एजेंसियां चाह कर भी फौरन उसे गिरफ्तार नहीं कर सकती थी. मगर अब इस मामले में गोल्डी के पकड़े जाने की खबर से ना सिर्फ भारतीय एजेंसियों ने बल्कि सिद्धू मूसेवाला के घरवालों और उनके लाखों चाहनेवालों ने राहत की सांस ली है.
साल 2017 में कनाडा गया था गोल्डी बराड़ सूत्रों की मानें तो गोल्डी बराड़ 2017 में स्टूडेंट वीजा पर कनाडा गया था और तब से वहीं रह रहा था. लेकिन जुर्म की दुनिया में उसका नाता लगातार बना रहा और वो वहीं से हिंदुस्तान में एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता रहा. लेकिन मई महीने में सिद्धू मूसेवाला के कत्ल को अंजाम देने के बाद से वो भारतीय एजेंसियों के साथ-साथ मूसेवाला के फैंस के निशाने पर आ गया था.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








