
Sidhu Moosewala हत्याकांड के बाद तिहाड़ में सख्ती, कुख्यात गैंगस्टर्स की बदली जा रही जेलें
AajTak
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद तिहाड़ जेल प्रशासन अब लगातार जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर्स की जेलें लगातार बदल रहा है. सभी गैंगस्टर्स को 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा जा रहा है. तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल ने इस बात की जानकारी दी.
Punjabi Singer Sidhu Moosewala Murder: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या भले ही दिल्ली से करीब 300 किलोमीटर दूर पंजाब के मानसा में हुई. लेकिन जांच में खुलासा हुआ कि हत्या की साजिश दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने रची. बिश्नोई लगातार तिहाड़ जेल में फोन का इस्तेमाल करते हुए कनाडा में मौजूद गोल्डी बरार से कॉन्टेक्ट में था. अब जेल में बंद गैंगस्टर्स पर लगाम लगाने के लिए तिहाड़ जेल प्रशासन ने नया कदम उठाया है. तिहाड़ जेल प्रशासन जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर्स की जेलें लगातार बदल रहा है.
दरअसल, हाल ही में जिन गैंगस्टर्स की जेल बदली गईं, उनमें से ज्यादातर बिश्नोई गैंग से ही जुड़े हुए कैदी हैं. बैंकॉक से भारत लाए गए और फिलहाल तिहाड़ में बंद वीरेंद्र उर्फ काला राणा, राजू बसोदी, सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया, नरेश सेठी, इरफान उर्फ छेनू, संदीप उर्फ काला जठेड़ी, नवीन बाली और मंजीत उर्फ महाल जैसे गैंगटर्स की जेलें बदली गई हैं. सभी गैंगस्टर्स को 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा जा रहा है.
पुलिस के मुताबिक, ये गैंगस्टर्स जेल के अंदर रहकर भी अपना नेटवर्क धड़ल्ले से चला रहे थे. तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल ने Aajtak को बताया, ''हम लगातार कुख्यात गैंगस्टर्स को एक एक जगह से हटाकर दूसरी जेल में कर रहे हैं.'' हालांकि, तिहाड़ जेल प्रशासन हमेशा ऐसी सख्ती की बात करता है. लेकिन बावजूद इसके जेल से गैंगस्टर्स रंगदारी और हत्या की वारदातों को अंजाम दिलवाते रहते हैं.
29 मई को हुई सिद्धू मूसेवाला की हत्या गौरतलब है कि पंजाबी गीतकार शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को हत्या कर दी गई थी. सिद्धू को पंजाब में मानसा जिले के गांव मूसा के पास मारा गया था. तब उनकी गाड़ी पर बदमाशों ने करीब 30 राउंड फायरिंग की थी. हाल ही में, पंजाब पुलिस के ADGP प्रमोद बान ने बताया कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई कबूल कर लिया है कि मूसेवाला की हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड वही था.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








