
Sidhu Moose Wala Death: बंदूक उसकी GF, माफिया स्टाइल शादी का सपना... लेकिन सिद्धू मूसेवाला दिल का बुरा नहीं था
AajTak
Sidhu Moose Wala Death: सिद्धू मूसेवाला से एक बार पत्रकार ने सवाल किया था कि क्या वह जीना नहीं चाहते? इसपर मूसेवाला ने कहा था कि जीना झूठ है और मरना सच. मरना-मारना सब लकीर (किस्मत) में लिखा है.
Sidhu Moose Wala Death: चेहरे का नूर बता रहा है कि इसका जनाजा जवानी में उठेगा...करोड़ों दिलों पर राज करने वाले सिद्धू मूसेवाला ने हाल ही में यह गाना गाया था. खुद सिद्धू और ना ही उनके फैंस को अंदाजा होगा कि सिर्फ दो हफ्ते में यह बात सच हो जाएगी.
शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला सिर्फ 28 साल के थे. 11 जून को उनका जन्मदिन आने वाला था. उससे पहले ही रविवार को मनसा जिले में उनके गांव (Moosa) से सिर्फ 4 किलोमीटर दूर उनको गोलियों से भून दिया गया. महिंद्रा थार में बैठे सिद्धू पर बदमाशों ने करीब 30 राउंड गोली चलाई. इसमें से 8 गोली सिद्धू को लगी, जिससे उनकी मौत हो गई.
बंदूक की गोली से कम नहीं थे बोल
सिद्धू मूसेवाला के गानों की बात करें तो उनमें महंगी गाड़ियां और बंदूकें दोनों कॉकटेल देखने को मिलता था. लेकिन इसके साथ-साथ उनके गानों के बोल भी बेहद पसंद किये जाते थे. सिद्धू के गानों के बोल और उनका अलग स्टाइल ही था कि कुछ साल पहले दिल्ली में जब उनका कॉन्सर्ट हुआ तो उसमें 16 लाख के करीब लोग पहुंचे थे. वे सभी सिद्धू की झलक पाने को और उनको लाइव सुनने को बेताब थे.
यह भी पढ़ें - जवान बेटा दुनिया छोड़ जाए, इससे बड़ा दुख नहीं हो सकता, सिद्धू मूसेवाला की मौत से सदमे में शहनाज-कपिल शर्मा
मूसेवाला के गानों की एक खास बात और थी. वे जो भी गाते उसके पीछे उनकी जिंदगी से जुड़ी कोई ना कोई कहानी थी. किसी में खुद की शक्ल को लेकर उड़े मजाक का जिक्र करते, तो किसी में उनपर लगे केस, आरोपों पर वह बेबाकी से अपनी राय रख देते.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







