
Sidhu Moose Wala Death: एक और इत्तेफाक! मूसेवाला ने Tattoo पर कही थी ये बात, हत्या के बाद सच साबित हुई
AajTak
सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) ने एक गाने में Tattoo का जिक्र किया था. जो सिद्धू ने कहा था अब उनकी हत्या के बाद कुछ ऐसा ही हो रहा है.
Sidhu Moose Wala death: जवानी में जनाजा, 295 गाना और अब Tattoo वाली बात. सिद्धू मूसेवाला ने अपने गानों में जो कुछ लिखा था वह उनकी हत्या के बाद सच होता दिखा. गाने में सिद्धू ने 'जवानी में जनाजा' उठने वाली बात कही थी, वह सच हुई. उन्होंने 295 नाम से गाना गाया था, उनकी हत्या 29 मई यानी 5वें महीने में हुई. अब टैटू पर जो सिद्धू ने कहा था, वैसा ही कुछ होता दिख रहा है.
साल 2020 के नवंबर में 22-22 (बाई-बाई) गाना आया था. सिद्धू के इस गाने में एक लाइन थी. इसमें कहा गया कि मूसेवाला जट नइयो मिटना, पाइयां टैटूआं नाल बाहां खुनिया. मतलब मूसेवाला जट नहीं मिटेगा, उसके टैटुओं से बाहें (हाथ) भरे हुए हैं.
मूसेवाला की 29 मई को हुई मौत के बाद कुछ ऐसा ही देखने को भी मिल रहा है. इन दिनों अगर आप इंस्टाग्राम या फेसबुक चलाते हैं. तो मान लीजिए हर दूसरी वीडियो सिद्धू मूसेवाला से जुड़ी होगी. इसमें तीन तरह के वीडियोज वायरल हैं.
यह भी पढ़ें - मूसेवाला के गाने में था इस गैंगस्टर का नाम, कहा जाता था पंजाब का पहला डॉन
पहले वे जो सिद्धू की हत्या से पहले के हैं. दूसरे ऐसे जो सिद्धू की हत्या के बाद के हैं. वहीं तीसरे ऐसे हैं जिनमें लोग अपने तरीके से सिद्धू को याद कर रहे हैं.
इसमें ऐसे लोग भी शामिल हैं जो सिद्धू के नाम से परमानेंट टैटूज बनवा रहे हैं. वहीं कई अपनी कार-बाइक पर सिद्धू का नाम लिखवा रहे हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









