
Sidharth Shukla की मौत के बाद एजाज खान ने मांगी माफी, लिखा- खुद को कैसे माफ करूंगा भाई?
AajTak
बिग बोस 13 के विजेता और टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला अब हमारे बीच भले ही नहीं हैं. लेकिन उनकी यादें फैन्स और उनके दोस्तों के दिल में आज भी बसी हैं. सिद्धार्थ के अचानक दुनिया छोड़ जाने से उनके फैंस के साथ-साथ उनके दोस्तों और करीबी कलाकारों को भी बड़ा झटका लगा है. टीवी के कई सेलेब्स सिद्धार्थ के जाने की खबर पर यकीन नहीं कर पा रहे तो कई को उनसे ना मिलने या बात ना करने का मलाल रह गया है. अब बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट एजाज खान ने सिद्धार्थ के नाम पोस्ट लिखा है.
बिग बोस 13 के विजेता और टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला अब हमारे बीच भले ही नहीं हैं. लेकिन उनकी यादें फैन्स और उनके दोस्तों के दिल में आज भी बसी हैं. सिद्धार्थ के अचानक दुनिया छोड़ जाने से उनके फैंस के साथ-साथ उनके दोस्तों और करीबी कलाकारों को भी बड़ा झटका लगा है. टीवी के कई सेलेब्स सिद्धार्थ के जाने की खबर पर यकीन नहीं कर पा रहे तो कई को उनसे ना मिलने या बात ना करने का मलाल रह गया है. अब बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट एजाज खान ने सिद्धार्थ के नाम पोस्ट लिखा है. एजाज खान ने बताया कि वह सिद्धार्थ को बहुत मिस कर रहे हैं. साथ ही उन्हें मलाल है कि वह बिग बॉस के बाद सिद्धार्थ से मिले नहीं. एजाज ने सोशल मीडिया पर लंबा और बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है. पोस्ट में एजाज ने दो तस्वीरें शेयर की हैं. एक तस्वीर में सिद्धार्थ शुक्ला नजर आ रहे हैं तो दूसरी बिग बॉस के घर की है, जब सिद्धार्थ और एजाज बात कर रहे थे.
'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










