
Shukra Nakshatra Gochar 2026: 11 फरवरी को शुक्र करेंगे राहु के नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों को होगा फायदा
AajTak
Shukra Nakshatra Gochar 2026: 11 फरवरी 2026 को शुक्र ग्रह राहु के शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. मान्यता के अनुसार, इस नक्षत्र परिवर्तन का असर प्रेम, करियर और आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है. जानें वृषभ, मिथुन, तुला और कुंभ राशि के लिए यह गोचर कितना शुभ साबित हो सकता है.
Shukra Nakshatra Gochar 2026: 11 फरवरी 2026 को शुक्र ग्रह राहु के नक्षत्र शतभिषा में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष में शुक्र को प्रेम, आकर्षण, सुख-सुविधा और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है. जब शुक्र नक्षत्र बदलते हैं तो उसका प्रभाव रिश्तों, करियर और आर्थिक स्थिति पर देखने को मिलता है. इस बार का यह परिवर्तन खास तौर पर कुछ राशियों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है. कहा जा रहा है कि 4 राशियों के जातकों को इस दौरान प्रेम, पद और पैसा तीनों क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. आइए जानते हैं किन राशियों को लाभ मिल सकता है.
वृषभ राशि वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर आत्मविश्वास बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी. करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं, यहां तक कि नौकरी बदलने का भी योग बन सकता है. जमीन-जायदाद या घर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. व्यापार में नई और लाभदायक डील मिलने के संकेत हैं.
मिथुन राशि मिथुन राशि के लिए यह समय नई योजनाओं की शुरुआत का हो सकता है. आप अपने विवेक और समझदारी से बड़े फैसले ले पाएंगे. करियर को लेकर यात्रा के अवसर बन सकते हैं. प्रेम जीवन में तालमेल बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे.
तुला राशि तुला राशि वालों के लिए सामाजिक सम्मान में वृद्धि हो सकती है. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे आपकी पहचान मजबूत होगी. जो लोग राजनीति या सार्वजनिक जीवन से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ मिल सकता है. पारिवारिक माहौल पहले से बेहतर रहेगा. विरोधियों पर बढ़त मिल सकती है.
कुंभ राशि कुंभ राशि वालों के लिए यह समय प्रगति का संकेत दे सकता है. लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं. आय के नए साधन मिल सकते हैं और अटका हुआ पैसा वापस आने की संभावना है. नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे. दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है.

Chandra Grahan 2026: साल 2026 में कुल 4 ग्रहण दिखने की वजह से चर्चा में है, दो ग्रहण लग चुके हैं, दो ग्रहण अगस्त में लगेंगे, इनमें से 1 सूर्य और 1 चंद्र ग्रहण होगा. जानते हैं साल के दूसरे और आखिरी चंद्र ग्रहण की सटीक तारीख, समय और अवधि. ये भी जानेंगे कि क्या साल के आखिरी ग्रहण का नजारा भारत में नजर आएगा.

पुणे के एक स्टार्टअप में इंटरव्यू देने गए एक उम्मीदवार ने अपना खराब अनुभव Reddit पर शेयर किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कैंडिडेट का दावा है कि उसे इंटरव्यू के लिए 4 घंटे तक इंतजार कराया गया और फिर उससे सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक यानी 16 घंटे काम करने की उम्मीद जताई गई. सैलरी के बारे में पूछने पर भी अजीब जवाब मिला, जिसके बाद इस स्टार्टअप के वर्क कल्चर पर सवाल उठने लगे.

Chaitra Navratri 2026: हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि मनाया जाता है. इस दौरान जगत जननी मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा की जाती है. साथ ही उनके निमित्त चैत्र नवरात्र का व्रत रखा जाता है. मां दुर्गा की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है. साथ ही सुख और सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है.

Aaj 6 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 6 मार्च 2026, दिन- शुक्रवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि 17.53 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, हस्त नक्षत्र सुबह 09.29 बजे तक फिर चित्रा नक्षत्र, चंद्रमा- कन्या में रात 22.18 बजे तक फिर तुला में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.09 बजे से दोपहर 12.56 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.05 बजे से दोपहर 12.33 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.









