
Shravasti Assembly Seat: श्रावस्ती में न तो कोई फैक्ट्री है न रेल, जानें आम लोगों के मुद्दे
AajTak
Shravasti Assembly Seat profile: पिछले कई दशकों से अलग-अलग पार्टियों के विधायक यहां से चुने जाते रहे हैं लेकिन जनता की समस्याओं का कुछ खास समाधान नहीं हुआ है. हालांकि बसपा सरकार में एक हवाईअड्डे का जरूर निर्माण हुआ लेकिन अभी तक हवाई अड्डा भी अपने अस्तित्व में नहीं आ पाया है.
श्रावस्ती भारत-नेपाल की सीमा और पड़ोसी जिला बहराइच से महज 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक छोटा जिला है. जिले की पहचान बौद्ध तपोस्थली के रूप में है. जिले का गठन 22 मई 1997 को हुआ था. 13 जनवरी 2004 को शासन ने जिले का अस्तित्व समाप्त कर दिया था जिसके बाद दोबारा जून 2004 में एक बार फिर श्रावस्ती जिला के रूप में अस्तित्व में आ गया. जिले में 289 भिनगा और 290 श्रावस्ती क्रमशः दो विधानसभाएं है. दोनों विधानसभा सीटों पर अलग-अलग मुद्दे भी हैं. 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में 290 विधानसभा श्रावस्ती सीट पर बीजेपी के राम फेरन पांडेय तो 289 सदर विधानसभा भिंनगा सीट पर बसपा के असलम रायनी ने जीत हासिल की थी.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








