
Shraddha Walker Murder: 'टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा...', दो साल पहले आफताब ने जैसे कहा था, वैसे ही किया श्रद्धा का कत्ल
AajTak
अजीब इत्तेफाक है ये. 23 नवंबर 2022 को पूरा एक साल बीत गया. दो साल पहले 23 नवंबर 2020 का लिखा श्रद्धा का खत या यूं कहें कि पुलिस कंप्लेंट सामने आई है. अगर अब तारीख और साल को भुला दें और सिर्फ इस शिकायत को पढ़ जाएं तो ऐसा लगेगा कि श्रद्धा ने ये खत अपने के कत्ल के बाद लिखा है.
ठीक सात सौ तीस दिन पहले यानी आज से ठीक दो साल पहले. 23 नवंबर 2020 को आफताब ने जो कुछ कहा था, उसने ठीक वैसा ही किया. पालघर जिले के तुलिंज पुलिस स्टेशन में ठीक 730 दिन यानी दो साल पहले वो 23 नवंबर 2020 की तारीख थी. जब श्रद्धा ने अपने हाथों से एक शिकायत लिख कर थाने में दी थी. काश, उस शिकायत को लिखने और सच्चाई जानने के बाद भी श्रद्धा अगर आफताब के साथ ना रहती तो शायद आज जिंदा होती.
जो शिकायती खत में लिखा था वही हुआ अजीब इतेफाक है ये. 23 नवंबर 2022 को पूरा एक साल बीत गया. दो साल पहले 23 नवंबर 2020 का लिखा श्रद्धा का खत या यूं कहें कि पुलिस कंप्लेंट सामने आई है. अगर अब तारीख और साल को भुला दें और सिर्फ इस शिकायत को पढ़ जाएं तो ऐसा लगेगा कि श्रद्धा ने ये खत अपने के कत्ल के बाद लिखा है. जो बात उसने दो साल पहले लिख दी, डेढ़ साल बाद उसके साथ ठीक वही हुआ, वैसे ही गला दबाया गया. वैसे ही दम घोंटा गया. वैसे ही लाश के टुकड़े किए गए और वैसे ही फेंक दिए गए.
अपने कातिल के साथ रहती रही श्रद्धा ये महज इतेफाक था या फिर सचमुच श्रद्धा को अपना अंजाम मालूम था और अगर उसे अपना अंजाम मालूम था तो फिर ऐसी कौन सी मजबूरी थी कि खुद की जान हथेली पर रख कर वो अपने होनेवाले कातिल के साथ रह रही थी. इस इतेफाक या मजबूरी पर बात करें, उससे पहले क्यों ना एक बार दो साल पहले यानी 23 नवंबर 2020 को लिखे श्रद्धा के उस खत या पुलिस कंप्लेंट के बारे में जान लें.
23 नवंबर 2020 दरअसल, दो साल की यही वो तारीख थी, जब श्रद्धा ने वो कंप्लेंट पुलिस को दी थी. तब आफताब ने उसकी हालत खराब कर दी थी. उसके नाक, गाल, गला, कमर के निचले हिस्से पर बेतहाशा चोट और चोटों के निशान थे. आफताब ने तब श्रद्धा की बुरी तरह पिटाई की थी. इस पिटाई के बाद श्रद्धा को उसके दोस्त अस्पताल ले गए थे. जहां उसे भर्ती करना पड़ा था. अपने उन्हीं दोस्तों के मशवरे के बाद तब श्रद्धा ने पालघर के तुलिंज पुलिस स्टेशन में ये कंप्लेन दी थी. तब श्रद्धा ये तय कर चुकी थी कि अब वो आफताब से अलग हो जाएगी. उसके साथ बिल्कुल नहीं रहेगी.
श्रद्धा की आखिरी गलती लेकिन अफसोस वो फिर से आफताब के बहकावे में आ गई. आफताब ने तब श्रद्धा को इमोशनल ब्लैकमेल करते हुए धमकी दी कि अगर वो उसके पास नहीं लौटी तो वो खुदकुशी कर लेगा. उसने श्रद्धा से माफी भी मांगी थी. श्रद्धा पसीज गई थी और अस्पताल से फिर उसी आफताब के पास पहुंच गई. इतना ही नहीं, आफताब के कहने पर ही उसने अगले ही दिन तुलिंज पुलिस स्टेशन में दी गई अपनी कंप्लेन भी वापस ले ली थी. ये उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी नहीं, बल्कि सचमुच आखिरी गलती साबित हुई.
डेढ साल पहले लिखी गई थी कत्ल की पूरी स्क्रिप्ट जरा सोचिए अगर इस कंप्लेंट के साथ ही श्रद्धा आफताब से अलग हो जाती, तो क्या उसकी जान बच नहीं जाती? चलिए श्रद्धा ने आफताब पर भरोसा किया, इसलिए वापस नहीं लौटी. लेकिन उस आफताब का क्या, जिसने डेढ साल पहले ही श्रद्धा के कत्ल की पूरी स्क्रिप्ट ही लिख डाली थी. बस, कत्ल की तारीख को छोड़ के, अगर शिकायती खत की कुछ लाइनों को फिर से बड़े गौर से पढा जाए तो श्रद्धा लिखती है-

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







