
Shootout In California: हमलावर ने खुद को मारी गोली, 10 लोगों की मौत पर आधा झुका रहेगा अमेरिकी झंडा
AajTak
अमेरिका के कैलिफोर्निया में मास शूटिंग कर 10 लोगों की जान लेने वाले संदिग्ध हमलावर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक लावारिस वैन सड़क पर खड़ी हुई है. पुलिस जैसे ही उस वैन के पास पहुंची अचानक गोली चलने की आवाज आई. जांच करने पर अंदर संदिग्ध हमलावर की लाश मिली.
अमेरिका में मास शूटिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. कैलिफोर्निया में जिस हमलावर ने अंधाधुंध गोलीबारी कर 10 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था, उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संदिग्ध हमलावर का नाम हू कैन ट्रान (Huu Can Tran) है, उसकी उम्र 72 साल थी. इस घटना पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दुख जाहिर किया है. उन्होंने मृतकों के सम्मान में अमेरिकी झंडे को आधा झुका रखने का आदेश दिया है.
लॉस एंजिल्स काउंटी की शेरिफ (पुलिस अधिकारी) रॉबर्ट लूना ने अमेरिकी मीडिया को बताया कि मास शूटिंग के बाद से ही पुलिस संदिग्ध हमलावर की तलाश में जुट गई थी. पुलिस की एक टीम को लावारिस हालात में खड़ी हुई एक वैन दिखी. जब पुलिस अधिकारी वैन के पास पहुंचे तो उन्हें अंदर से गोली चलने की आवाज आई.
जांच के बाद पुलिस ने अंदर मौजूद शख्स को मृत घोषित कर दिया. पुलिस अधिकारी लूना ने आगे बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि इस घटना को अंजाम देने में कोई और शख्स शामिल था या नहीं? पुलिस की जांच अभी जारी है. फिलहाल ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वारदात को अंजाम देने के पीछे हमलावर का उद्देश्य क्या था.
बता दें कि कैलिफोर्निया के मोंटेरे पार्क (Monterey Park) में हुई गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हुई थी. इस घटना में कुल 16 लोगों को गोली लगी थी. वारदात की जानकारी जैसे ही पुलिस को दी गई थी, वैसे ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी कर ली थी. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था.
अमेरिकी मीडिया के मुताबिक मॉन्टेरी पार्क में चीनी नव वर्ष समारोह का आयोजन किया गया था. शनिवार की रात करीब 10 बजे (अमिरका के समयानुसार) यहां ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. इस दौरान यहां पर भारी संख्या में लोग मौजूद थे. मोंटेरे पार्क लॉस एंजिल्स काउंटी का एक शहर है, जो लॉस एंजिल्स के डाउनटाउन से लगभग 7 मील (11 किमी) दूर है.
बता दें कि इससे पहले हाल ही में कैलिफोर्निया के गोशेन में एक घर में गोलीबारी हुई थी. जिसमें 17 वर्षीय मां और छह महीने के बच्चे सहित छह लोगों की मौत हो गई थी. पुलिस ने इसे टारगेट किलिंग करार दिया था. तुलारे काउंटी के शेरिफ माइक बॉउड्रीक्स ने बताया था कि हार्वेस्ट रोड के 6800 ब्लॉक में छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना में दो थे, जो पकड़े नहीं गए. यह हिंसा नहीं, बल्कि टारगेट किलिंग थी.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








