
Shocking: होली मिलने गले लगाया और फिर कनपटी पर मार दी गोली, मौके पर ही हुई युवक की मौत
AajTak
Crime News: आरोपियों ने होली मिलने के बहाने युवक को गले लगाया था और उसी दौरान धोखे से कनपटी पर गोली मार दी थी. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है.
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. होली के दिन शहर में दो लोगों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. आरोपियों ने होली मिलने के बहाने युवक को गले लगाया था और उसी दौरान धोखे से कनपटी पर गोली मार दी थी. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है.
मृतक के परिजनों ने थाने में केस दर्ज करवाते समय बताया कि बीजेपी जिला उपाध्यक्ष अभिषेक परिहार और आकाश यादव विवादित जमीन को लेकर हरिओम शुक्ला से रंजिश रखते थे. इसको लेकर एक बार पहले भी हरिओम के घर के बाहर फायरिंग की गई थी. इसके बाद समझौता के लिए दोनों पक्षों के बीच बातचीत हो गई थी.
अब होली के मौके पर दीपक और आकाश ने हरिओम को रंग खेलने के लिए आरटीओ ऑफिस के पास बुलाया. जब हरिओम मौके पर पहुंचा तो ताक में बैठे दीपक और आकाश ने होली मिलने हरिओम को गले से लगाया और गोली मार दी. गोली लगते ही हरिओम ने मौके पर दम तोड़ दिया. इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए.
फिलहाल पुलिस ने नामजद केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. साथ ही मामले की जांच भी की जा रही है.
होली पार्टी के दौरान हत्या उधर, झारखंड के पलामू जिले में होली पार्टी के दौरान एक व्यक्ति की उसके चचेरे भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना कल्याणपुर गांव में मंगलवार रात आयोजित एक पार्टी के दौरान हुई.
मेदिनीनगर के एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद ने कहा कि पार्टी के दौरान अजय चौधरी और मनोज चौधरी नाम के दो चचेरे भाइयों के बीच झगड़ा हो गया था. अजय ने पहले कैंची से मनोज पर हमला किया और फिर पिस्तौल निकालकर उसे दो गोली मार दी. मनोज को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से अजय लापता है. पुलिस ने कहा कि मनोज की आपराधिक पृष्ठभूमि थी और वह सड़क किनारे डकैती सहित आठ मामलों में वांछित था.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







