
Shocking! प्ले स्टोर पर अब भी फेक कॉल वाले ऐप्स उपलब्ध, मनचाहे या VIP नंबर से किसी को कर सकते हैं फोन
AajTak
Google Play Store पर ऐसे भी Android ऐप्स उपलब्ध हैं जिसका यूज VIP Call करने के लिए यूजर्स करते हैं. इन Fake Call Apps के जरिए यूजर्स मनचाहे नंबर से कॉल कर सकते हैं.
Android काफी पॉपुलर ऑपरेटिंग सिस्टम है. इस वजह से इस पर कई तरह के Apps उपलब्ध हैं. एंड्रॉयड के ऑफिशियल ऐप स्टोर Google Play Store पर एक ऐसा भी ऐप उपलब्ध है जिसके फंक्शनलिटी को जानकार आप हैरान रह जाएंगे.
Google Play Store पर Fake Call Apps भी उपलब्ध हैं. इसकी मदद से यूजर्स किसी को मनपसंद नंबर से कॉल कर सकते हैं. यानी आप चाहे तो किसी को VIP नंबर से कॉल कर सकते हैं या अपने पसंद के किसी भी नंबर से कॉल कर सकते हैं.
ये काफी हैरान करने वाली बात है कि अभी तक ऐसे ऐप्स को बैन नहीं किया गया है. इस ऐप का काफी खतरनाक यूज भी किया जा चुका है. इसको लेकर आजतक पहले भी रिपोर्ट कर चुका है. इस ऐप के जरिए यूजर्स किसी को किसी के नंबर से भी कॉल कर सकते हैं.
Fake Call App को प्ले स्टोर पर फ्री में डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाया गया है. लेकिन, इसमें कॉल करने के लिए क्रेडिट खर्च करना होता है. जिसे प्ले स्टोर से खरीदा जा सकता है. ये काफी महंगा है और कॉल रेट भी ज्यादा है.
लेकिन, कई यूजर्स इस ऐप का यूज वीआईपी नंबर के तौर पर करते हैं. यानी वो किसी खास नंबर से दूसरे यूजर को कॉल कर सकते हैं. इसको लेकर एक्सपर्ट्स लगातार कह रहे हैं इस ऐप का मिसयूज किया जा सकता है.
यानी अगर कोई यूजर चाहे तो आपके नंबर से किसी और को कॉल कर सकता है और आपको इस बारे में जानकारी भी नहीं मिलेगी. इसे स्पूफ कॉल कहते हैं. इस वजह से एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऐसे ऐप्स पर तत्काल बैन लगाने की जरूरत है. अब गूगल कब तक ऐसे ऐप्स पर कार्रवाई करता है ये देखने वाली बात होगी.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











