
Shocking...! छात्रों ने एक-दूसरे पर फेंके पेट्रोल बम, महंगी पड़ी स्टंटबाजी
AajTak
बिजनौर में एक स्कूल के छात्रों का रूह कंपा देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें छात्र एक-दूसरे पर पेट्रोल बम फेंक रहे हैं. इस घटना में एक छात्र झुलस भी गया है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. मामले में स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है कि छात्रों की पहचान की जा रही है.
यूपी के बिजनौर में एक निजी कॉलेज के छात्रों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें छात्र एक-दूसरे पर पेट्रोल बम फेंकते हुए स्टंट कर रहे हैं. इसी दौरान एक छात्र बम फेंकने के दौरान झुलस गया. वीडियो के वायरल होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है.
बिजनौर के नांगल थाना क्षेत्र के वायरल वीडियो में कुछ छात्र एक-दूसरे पर पेट्रोल बम फेंकते दिखाई दे रहे हैं. बम फेंकने के दौरान एक छात्र आग में झुलसता हुआ भी दिखाई दे रहा है.
प्राइवेट स्कूल में पढ़ते हैं सभी छात्र
जानकारी करने पर पता चला है कि वीडियो 2 दिन पुराना है. जिसे नांगल थाना क्षेत्र में गंगा किनारे का बनाया गया. इसमें दिखने वाले छात्र एक निजी कॉलेज में पढ़ते हैं.
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया वीडियो
आपस में पेट्रोल बम से स्टंटबाजी करते समय एक छात्र के ऊपर बोतल से पेट्रोल गिर जाता है. जिससे स्कूल बैग और शर्ट में आग लग जाती है. इससे वो झुलस जाता है. हैरान कर देने वाली बात ये है कि इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी किया गया था, हालांकि अब इसे डिलीट कर दिया गया है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











