
Shinzo Abe: जिस पार्टी के कैंपेन में शिंजो आबे की हुई थी हत्या, उसने जीता चुनाव
AajTak
जापान के पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के आरोपी के घर की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान हाथ से बनाए गए अन्य हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं. बता दें कि शुक्रवार को इलेक्शन कैंपेन के दौरान शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) ने हाउस ऑफ काउंसलर के चुनाव में जीत हासिल की थी. बता दें कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे हाउस ऑफ काउंसलर चुनाव के लिए एलडीपी के के लिए कैंपेन कर रहे थे. इसी दौरान उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
जापान की क्योदो समाचार एजेंसी के अनुसार, प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की पार्टी एलडीपी ने 248 सदस्यों वाली ऊपर सदन में बहुमत को बरकरार रखते हुए 75 से अधिक सीटों पर जीत हासिल की. एलडीपी और गठबंधन की सहयोगी कोमिटो (Komeito) ने मिलकर जरूरी 166 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि एलडीपी-कोमिटो गठबंधन ने आवश्यक 166 सीटों की सीमा को पार कर लिया है. 2013 के बाद से एलडीपी का ये सबसे अच्छा प्रदर्शन है. वहीं, जापान की प्रमुख विपक्षी संवैधानिक डेमोक्रेटिक पार्टी के पास 23 सीटें थीं, वो अब 20 के नीचे पहुंच गई है.
पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या का जिक्र करते हुए जापान के प्रधानमंत्री किशिदा ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की नींव है. मैं लोकतंत्र की रक्षा के लिए कड़ी मेहनत करना जारी रखूंगा. बता दें कि 67 साल के शिंजो आबे जापान के सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री रहे थे. शुक्रवार को 41 साल के शख्स ने गोली मारकर आबे की हत्या कर दी थी. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
धार्मिक समूह से थी हमलावर को शिकायत
उधर, पुलिस ने कहा कि तेत्सुया यामागामी नाम के आरोपी ने शिंजो आबे को गोली मारने की बात स्वीकार कर ली है. आरोपी ने बताया कि उसे एक "विशिष्ट संगठन" संभवतः धार्मिक समूह के खिलाफ शिकायत थी. उसका मानना था कि उस संगठन का शिंजो आबे से संबंध था, इसलिए उसने शिंजो आबे को निशाना बनाया. हालांकि रिपोर्ट में धार्मिक नेता की पहचान नहीं की गई थी. पुलिस ने कहा कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि पूर्व पीएम को समूह से जुड़े अन्य लोगों से क्यों निशाना बनाया गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.







