
Shikhar Dhawan IND vs WI: कमाल की पारी खेल 97 पर आउट हुए शिखर धवन, शतक से चूकने पर टूटा फैन्स का दिल
AajTak
विंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शिखर धवन शतक से चूक गए. धवन को स्पिन गेंदबाज गुडाकेश मोती ने कैच आउट कराया.
वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन पहले वनडे मुकाबले में कप्तान शिखर धवन का बल्ला जमकर बोला. शिखर धवन ने कैरेबियाई गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए शानदार 97 रन बनाए. धवन अनलकी रहे और महज तीन रन से शतक से चूक गए. धवन ने 99 गेंदों की पारी में 10 चौके और तीन छक्के उड़ाए. धवन को गुडाकेश मोती ने शमर ब्रूक्स के हाथों कैच आउट कराया. शिखर धवन यदि शतक बनाते तो उनके ओडीआई करियर का यह 18वां शतक होता. लेकिन नर्वस नाइंटीज में आउट होने से मैदान में बैठे हुए भारतीय फैन्स का दिल टूट गया.
मैच से जुड़ी अपडेट के लिए क्लिक करें
पहले विकेट के लिए जोड़े 117 रन
टॉस हाकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम को शिखर धवन और शुभमन गिल ने बेजोड़ शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने कमजोर गेंदों का जमकर फायदा उठाया और महज 17.4 ओवर्स में 119 रनों की पार्टनरशिप कर डाली. शुभमन गिल ने 53 गेंदों का सामना करते हुए 64 रनों की शानदार पारी, जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल रहे.
फिलहाल वनडे टीम का पार्ट हैं धवन
धवन फिलहाल वनडे क्रिकेट तक सीमित होकर रह गए हैं. धवन ने जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच खेला, जिसमें उन्होंने प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में भारतीय टीम का नेतृत्व किया था. आईपीएल 2021 में शानदार खेल दिखाने के बावजूद उन्हें टी20 विश्व कप 2021 के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी. इस सीजन के आईपीएल में भी धवन के बल्ले से जमकर रन निकले थे, लेकिन फिर भी उन्हें टी20 टीम में जगह नहीं मिल रही है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









