
Shehbaz Sharif: '... तो इस्तीफा दे दूंगा', पीएम पद संभालते ही ऐसा क्यों बोले शहबाज शरीफ
AajTak
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनते ही शहबाज शरीफ ने बड़ा बयान दिया है. इमरान खान के विदेशी साजिश वाले मुद्दे पर उन्होंने जांच की बात कर दी है. वे ये भी कह रहे हैं कि अगर कोई सबूत मिलेगा तो वे इस्तीफा दे देंगे.
पाकिस्तान में एक महीने तक चली राजनीतिक उठापटक के बाद शहबाज शरीफ को 23वां का प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया गया है. पीएम बनते ही शहबाज शरीफ ने कई मुद्दों पर अपना बयान दिया है. उनकी तरफ से इमरान के विदेशी साजिश वाले मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी गई है.
पीएम शहबाज शरीफ ने कहा है कि इस मामले की In-Camera Proceeding करवाई जाएगी. अगर इस पूरा मामले में मेरे खिलाफ कोई भी सबूत मिला तो मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं. अब शहबाज शरीफ का ये बयान काफी मायने रखता है क्योंकि इस एक मुद्दे पर ही पाकिस्तान की राजनीति में जमकर बवाल हुआ था.
पूर्व पीएम इमरान खान ने ये विदेशी साजिश वाला मुद्दा उठाया था. उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार गिराने में अमेरिका का हाथ है. उनकी तरफ से तब एक चिट्ठी भी जारी कर दी गई थी. उस विदेशी एंगल की वजह से ही सदन में भी शुरुआत में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग नहीं हो पाई थी.
लेकिन अब जब इमरान खान की सरकार गिर चुकी है और शहबाज शरीफ ने पीएम की गद्दी संभाली है, वे खुद इस मामले में जांच की बात कह रहे हैं. वे जोर देकर कह रहे हैं कि सबूत मिलने पर वे पीएम पद से इस्तीफा दे देंगे. अभी के लिए उनकी तरफ से विकास की बात कही जा रही है, वे कह रहे रहे हैं कि सभी को रोजगार देंगे. उनका पहला फैसला भी इससे जुड़ा हुआ ही है.
शहबाज शरीफ ने फैसला लिया है कि पाकिस्तान में अब न्यूनतम आय 25 हजार रुपये रहने वाली है. वैसे इन फैसलों के अलावा कश्मीर मुद्दे पर भी शहबाज शरीफ ने काफी खुलकर बोला है.
उन्होंने कहा है कि हम भारत के साथ बेहतर रिश्ते चाहते हैं, लेकिन जब तक कश्मीर मुद्दे पर शांतिपूर्ण तीरीके से समाधान नहीं निकल जाता, ये संभव नहीं है. हम कश्मीरी लोगों को उनके हाल पर नहीं छोड़ सकते हैं. कूटनीतिक तौर पर हम कश्मीरी लोगों को अपना समर्थन देना जारी रखेंगे.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








