
Sheetala ashtami 2021: कब है शीतला अष्टमी या बसौड़ा, इस पूजन विधि से करें मां को प्रसन्न
AajTak
गधा मां शीतला की सवारी है और हाथों में कलश, सूप, झाड़ू और नीम के पत्ते हैं. मुख्य रूप से इनकी उपासना गर्मी के मौसम में की जाती है. इनकी उपासना का मुख्य पर्व "शीतला अष्टमी" है.
मां शीतला का उल्लेख सर्वप्रथम स्कन्दपुराण में मिलता है. इनका स्वरूप अत्यंत शीतल है और कष्ट-रोग हरने वाली हैं. गधा इनकी सवारी है और हाथों में कलश, सूप, झाड़ू और नीम के पत्ते हैं. मुख्य रूप से इनकी उपासना गर्मी के मौसम में की जाती है. इनकी उपासना का मुख्य पर्व "शीतला अष्टमी" है. इस बार शीतला अष्टमी का पर्व 04 अप्रैल को मनाया जाएगा. मां शीतला के हाथ में कलश, सूप, झाड़ू और नीम के पत्ते सफाई और समृद्धि का सूचक हैं. इनको शीतल और बासी खाद्य पदार्थ चढ़ाया जाता है, जिसे बसौड़ा भी कहते हैं. इन्हें चांदी का चौकोर टुकड़ा जिस पर इनकी छवि को उकेरा गया हो, अर्पित करते हैं. अधिकांश लोग इनकी उपासना बसंत औप ग्रीष्म में करते हैं. या जब रोगों के संक्रमण की संभावना सर्वाधिक होती हैं. शीतलाष्टमी का वैज्ञानिक आधार क्या है? चैत्र, वैशाख, ज्येष्ठ और आषाढ़ की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को शीतलाष्टमी के रूप में मनाया जाता है. रोगों के संक्रमण से आम व्यक्ति को बचाने के लिए शीतला अष्टमी मनाई जाती है. इस दिन आखिरी बार आप बासी भोजन खा सकते हैं. इसके बाद से बासी भोजन का प्रयोग बिल्कुल बंद कर देना चाहिए. अगर इस दिन के बाद भी बासी भोजन किया जाए तो स्वास्थ्य की समस्याएं आ सकती हैं. यह पर्व गर्मी की शुरुआत में पड़ता है. गर्मी के मौसम में आपको साफ-सफाई, शीतल जल और एंटीबायटिक गुणों से युक्त नीम का विशेष प्रयोग करना चाहिए.
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











