
Share Market Updates 11 Feb: शेयर बाजार में भरा जोश, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले फिक्स्ड डिपॉजिट पर ये बैंक दे रहे तगड़ा इंटरेस्ट, जानें रेपो रेट पर RBI के फैसले के बाद हुआ कितना बदलाव?
ABP News
Share Market Today: शेयर बाजार में आज आई इस तेजी के बीच सेंसेक्स 65 अंक चढ़कर 84339 पर खुला, जबकि 40 अंकों की छलांग लगाते हुए निफ्टी 25975 पर पहुंच गया.
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार की आज ग्रीन ओपेनिंग हुई. शुरुआती कारोबार में दोनों बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ खुले. सेंसेक्स 65 अंक चढ़कर 84,339 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 40 अंकों की छलांग लगाते हुए 25,975 पर पहुंच गया.
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाइटन 3 परसेंट बढ़त के साथ सबसे ज्यादा मुनाफे पर रहा. इसके बाद टाटा स्टील और पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन दोनों में 1-1 परसेंट की तेजी देखी गई. इसके विपरीत, एक्सिस बैंक, ICICI बैंक और HDFC बैंक जैसे बैंकिंग स्टॉक में कुछ गिरावट नजर आई. ब्रॉडर मार्केट में BSE मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स ने क्रमशः 0.1 परसेंट और 0.2 परसेंट की बढ़त हासिल की.
बुधवार सुबह एशियाई बाजार में भी तेजी देखी गई. दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.1 परसेंट चढ़ा, स्मॉल-कैप कोस्डैक 0.33 परसेंट ऊपर उठकर कारोबार करता दिखा, हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स 27260 पर था, जो पिछले बंद 27183.15 से ज्यादा है. वहीं, जापान में बाजार पब्लिक हॉलिडे के चलते बंद हैं. आज नेशनल फाउंडेशन डे के मौके पर जापान में सार्वजनिक अवकाश है. यह दिन जापान के पहले सम्राट जिम्मू के राज्याभिषेक और देश की स्थापना होने की याद में मनाया जाता है.
मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए. इसके पीछे अमेरिका में रिटेल सेल्स के कमजोर डेटा को जिम्मेदार माना जा रहा है. S&P 500 इंडेक्स 0.33 परसेंट गिरकर 6941.81 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 0.59 परसेंट फिसलकर 23102.47 पर बंद हुआ. 52.27 पॉइंट्स या 0.10 परसेंट की बढ़त हासिल करते हुए डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 50188.14 के रिकॉर्ड लेवल पर बंद हुआ.

Stock Market Crash: लगातार तीसरे दिन लहूलुहान हुआ शेयर बाजार, जानें आखिर क्या है इसके पीछे की वजह...
भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीन दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी है. 13 मार्च को बीएसई सेंसेक्स 1028.68 अंक तक फिसल गया था. आइए जानते हैं, आखिर इस गिरावट के पीछे की वजह क्या है?












