
Share Market Open: शुरुआती कारोबार में 60 हजार अंक के पार निकला सेंसेक्स, FPI की वापसी से मिला सपोर्ट
AajTak
इससे पहले पिछले सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 142.81 अंक (0.24 फीसदी) की बढ़त के साथ 59,744.65 अंक पर और निफ्टी 66.80 अंक (0.38 फीसदी) चढ़कर 17,812.70 पर बंद हुआ था. पिछले सप्ताह के पांच सेशन में चार में बाजार में तेजी आई.
Share Market Update: करीब तीन महीने बाद भारतीय बाजार में FPI की वापसी से सोमवार को शुरुआती कारोबार में मुख्य सूचकांकों को मदद मिली. बाजार खुलते ही सेंसेक्स 60 हजार अंक के पार निकल गया. निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 0.50 फीसदी से ज्यादा की तेजी में रहा.

ibjarates.com, Gold-Silver Price Today: 24 मार्च 2026 को सोने के रेट में फिर गिरावट देखने को मिली है. भारतीय सर्राफा बाजार में मंगलवार सुबह के समय 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे है, जबकि 916 शुद्धता वाला यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1 लाख 27 हजार रुपये के आस-पास आ गया है. आइए जानते हैं गोल्ड और सिल्वर का लेटेस्ट रेट क्या है.












