
'ईरान समझौते के लिए मांग रहा भीख, लेकिन पीछे हटने...' ट्रंप की बड़ी चेतावनी!
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि अगर ईरान बातीचीत को लेकर और देरी करता है तो पीछे हटने का कोई रास्ता नहीं होगा और इसके परिणाम बहुत भयानक हो सकते हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बड़ी चेतावनी दे डाली है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरानी समझौता करने के लिए 'भीख मांग रहे हैं' और सिर्फ हमारे प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं. उनका कहना है कि ईरान सैन्य तरीके से 'पूरी तरह से खत्म' हो चुका है.
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर कहा कि ईरान के पास अब पीछे हटने का कोई रास्ता नहीं बचा है. उसकी सैन्य ताकत खत्म हो चुकी है और अब वह समझौते के लिए दिए गए प्रस्तावों पर विचार कर रहा है. साथ ही ट्रंप ने ईरान को एक चेतावनी भी दी है.
ट्रंप ने ईरान को तुरंत बातचीत करने के लिए कहा है. साथ ही यह भी कहा है कि अगर ईरान और देरी करता है, तो 'पीछे हटने का कोई रास्ता नहीं होगा और परिणाम अच्छे नहीं होंगे.' ट्रंप का यह बयान मौजूदा तनाव के बीच बढ़ते दबाव का संकेत है.
चेतावनी से पहले ट्रंप ने किया था ये दावा ट्रंप के इस चेतावनी से कुछ घंटे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि तेहरान लगभग चार सप्ताह से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए एक समझौते पर पहुंचना चाहता है, जबकि ईरान के शीर्ष अधिकारियों ने अमेरिका के साथ किसी भी प्रकार की बातचीत को खारिज कर दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए बातचीत जारी है, लेकिन तेहरान के अधिकारी डर के मारे इसे छिपा रहे हैं.
उन्हें डर है, हम मार डालेंगे ट्रंप का दावा है कि ईरान के टॉप लीडर्स बातचीत करने के लिए तैयार है, लेकिन वे सार्वजनिक तौर पर ये कहने से डर रहे हैं. उन्हें डर है कि उनके अपने ही लोग उन्हें मार डालेंगे. साथ ही उन्हें इस बात का भी डर है कि हम उन्हें मार डालेंगे. वहीं ईरान ने इन सभी बातों को खारिज कर दिया है और कहा है कि ईरान किसी भी तरह से बातचीत करने के लिए तैयार नहीं है.
ईरान ने रोका तेल का रास्ता न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, अमेरिका की 15 सूत्री योजना में ईरान के विवादित परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों के साथ-साथ 'समुद्री मार्गों' का भी जिक्र है. अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में ईरान ने तेल ठिकानों पर कई हमले किए हैं. साथ ही रास्ते को भी बाधित किया है, जिस कारण तेल की कीमतों में इजाफा देखा गया है.

ibjarates.com, Gold-Silver Price Today: 24 मार्च 2026 को सोने के रेट में फिर गिरावट देखने को मिली है. भारतीय सर्राफा बाजार में मंगलवार सुबह के समय 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे है, जबकि 916 शुद्धता वाला यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1 लाख 27 हजार रुपये के आस-पास आ गया है. आइए जानते हैं गोल्ड और सिल्वर का लेटेस्ट रेट क्या है.












