
7000 पंपों पर अचानक 5 रुपये लीटर पेट्रोल हुआ महंगा, डीजल भी 3 रुपये बढ़ा
AajTak
देशभर के 7000 पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा हुआ है. प्राइवेट तेल कंपनी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये और डीजल की कीमत में 3 रुपये का इजाफा किया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के रिपोर्ट के मुताबिक, नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया है. पेट्रोल की कीमत 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ी है. यह पहली तेल कंपनी है, जो कच्चे तेल के दाम बढ़ने पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है.
यह बढ़ोतरी देश के सभी पेट्रोल पंपों पर नहीं किया गया है, लेकिन देश भर में मौजूद 102,075 पेट्रोल पंपों में से 6,967 पंपों पर हुआ है. नायरा एनर्जी ने लागत के दबाव को कुछ हद तक कम करने के लिए खुदरा कीमतों को बढ़ाने का फैसला किया है.
पीटीआई का कहना है कि इस मामले की जानकारी रखने वाले दो सूत्रों ने यह जानकारी दी. यह बढ़ोतरी अलग-अलग राज्यों में VAT जैसे स्थानीय टैक्सेस के आधार पर अलग-अलग है और कुछ क्षेत्रों में पेट्रोल की कीमतों में 5.30 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई है.
कहां पर हैं इसके ज्यादातर पेट्रोल पंप नायरा एनर्जी के पेट्रोल पंप देशभर में फैले हुए हैं. सबसे ज्यादा वेस्ट इंडिया में गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान में हैं. इसके बाद साउथ इंडिया में कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और तेलंगाना में हैं. उत्तर भारत के यूपी, हरियाणा, पंजाब और कुछ दिल्ली एनसीआर जैसी जगहों पर भी इसके पेट्रोल पंप हैं.
इन पेट्रोल पंपों पर नहीं बढ़े दाम अन्य प्राइस विक्रेताओं ने अबतक कीमतें स्थिर रखी हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज और बीपी पीएली के संयुक्त कारोबार, जियो-बीपी ने भी घाटा होने के बावजूद भी कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है. सरकारी स्वामित्व वाली रिटेल कंपनियां इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, जिनका देशभर में 90 फीसदी तेल का कारोबार है. इन कंपनियों ने भी तेल की कीमतों में इजाफा नहीं किया है.
लंबे समय से स्थिर हैं कीमतें गौरतलब है कि ग्लोबल तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बावजूद, रिटेल पेट्रोल और डीजल की कीमतें अप्रैल 2022 से स्थिर बनी हुई हैं. 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर सैन्य अटैक शुरू करने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में करीब 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जिस कारण ईरान ने जवाबी कार्रवाई की. ऐसे में आपूर्ति में बाधा आई है. इंटरनेशनल लेवल पर कच्चे तेल की कीमतें इस महीने 119 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई थीं, जिसके बाद से घटकर करीब 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब है.

ibjarates.com, Gold-Silver Price Today: 24 मार्च 2026 को सोने के रेट में फिर गिरावट देखने को मिली है. भारतीय सर्राफा बाजार में मंगलवार सुबह के समय 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे है, जबकि 916 शुद्धता वाला यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1 लाख 27 हजार रुपये के आस-पास आ गया है. आइए जानते हैं गोल्ड और सिल्वर का लेटेस्ट रेट क्या है.












