
Stock Market Rally: ये तीन कारण... जिनसे रॉकेट बना शेयर बाजार, सेंसेक्स 75000 के पार
AajTak
Stock Market Rally Reason: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार बमबम नजर आ रहा है. बीएसई का सेंसेक्स अपनी ओपनिंग के बाद कुछ दी मिनटों में तेज रफ्तार के साथ 75,000 का आंकड़ा पार कर गया, तो एनएसई निफ्टी भी रॉकेट सी तेजी पकड़े कारोबार कर रहा है.
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन ताबड़तोड़ तेजी (Stock Market Rally) देखने को मिली है. बुधवार को कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही दोनों इंडेक्स रॉकेट की रफ्तार से भागते हुए नजर आए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स तूफानी ओपनिंग के बाद अचानक 1200 अंक की छलांग लगाकर 75,000 के लेवल के पार निकल गया, तो दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी करीब 400 अंक चढ़कर कारोबार करता दिखा.
शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल के बीच करीब 1795 शेयरों ने अपने पिछले बंद के मुकाबले तेज बढ़त लेकर कारोबार शुरू किया. वहीं 467 कंपनियों के स्टॉक्स ऐसे रहे, जो गिरावट के साथ लाल निशान र ओपन हुए. इसके अलावा 143 शेयरों की स्थिति में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं दिखा यानी इनकी ओपनिंग फ्लैट रही.
सेंसेक्स-निफ्टी की धुआंधार ओपनिंग बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स अपने पिछले बंद 74,068 की तुलना में तेजी लेते हुए 74,652 के लेवल पर ओपन हुआ और फिर कुछ ही मिनटों के कारोबार में ये 75,000 के स्तर के पार निकल गया. खबर लिखे जाने तक BSE Sensex 1200 अंक से ज्यादा की उछाल के साथ 75,290 पर कारोबार कर रहा था.
सेंसेक्स की तरह ही एनएसई का निफ्टी भी तूफानी रफ्तार से भागता दिखा. बीते कारोबारी दिन मंगलवार को ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स 22,912 पर बंद हुआ था और बुधवार को इसकी ओपनिंग 23,064 के लेवल पर हुई. जोरदार शुरुआत के बाद अचानक ये भी रॉकेट की तरह भागने लगा और करीब 400 अंक की छलांग लगाकर 23,304 पर पहुंचकर कारोबार करने लगा.
इन दिग्गज शेयरों ने दिखाया दम शेयर मार्केट में तेजी को तमाम दिग्गज कंपनियों के शेयरों का सपोर्ट मिला. सबसे तेज भागने वाले स्टॉक्स की बात करें, तो बीएसई लार्जकैप में शामिल Trent Share (4%), Adani Ports Share (3.50%), LT Share (3.20%), Bajaj Finance Share (3%), Titan Share (2.90%), M&M Share (2.80%) और HDFC Bank Share (2.60%), जबकि SBI Share (2.20%) की तेजी लेकर कारोबार कर रहे थे. इसके अलावा IndiGo और Tata Steel Share में भी 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली.
शेयर बाजार में तेजी के ये तीन कारण बात करें, शेयर बाजार में बुधवार को आई जोरदार तेजी के पीछे के कारणों के बारे में, तो इसकी एक नहीं कई वजह मौजूद हैं.













