
Stock Market Surge: कल हुआ था क्रैश... आज शेयर बाजार बना रॉकेट, ट्रंप का एक ऐलान और पलट गया गेम
AajTak
Stock Market Trump Connection: सोमवार को क्रैश होने के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी देखने को मिली है. डोनाल्ड ट्रंप के एक ऐलान के बाद ये तेजी देखने को मिली है. बीएसई का सेंसेक्स 1500 अंक की उछाल के साथ ओपन हुआ, तो एनएसई निफ्टी में 200 अंक से ज्यादा की तेजी दिखी.
मंगलवार को शेयर बाजार में मंगल ही मंगल नजर आ रहा है. बीते कारोबारी दिन सोमवार को आए भयंकर क्रैश से उबरते हुए दोनों इंडेक्स जोरदार तेजी के साथ ओपन हुए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स ओपनिंग के साथ ही 1500 अंक से ज्यादा उछलकर 74,000 के पार पहुंच गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी पिछले बंद के मुकाबले तेज रफ्तार के साथ खुलकर 23,000 के करीब कारोबार करता नजर आया.
शेयर मार्केट में अचानक आई इस तेजी के पीछे डोनाल्ड ट्रंप कनेक्शन है. उन्होंने ईरान युद्ध को लेकर एक बयान दिया, जिससे दुनियाभर के शेयर बाजार उछल पड़े और विदेशों से मिले ग्रीन सिग्नल का सीधा असर सेंसेक्स-निफ्टी पर तेजी के रूप में देखने को मिला है.
खुलते ही रॉकेट बने सेंसेक्स-निफ्टी शेयर बाजार में मंगलवार को कारोबार की शुरुआत ग्रीन जोन में हुई. बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 72,696 की तुलना में 1500 अंक से ज्यादा की बढ़त लेकर 74,212 पर खुला. हालांकि, कुछ देर के कारोबार के बाद ये तेजी धीमी पड़ी, लेकिन फिर भी 30 शेयरों वाला ये इंडेक्स 1000 अंक की बढ़त बनाए हुए था.
एनएसई निफ्टी की बात करें, तो ये भी सेंसेक्स की चाल से चाल मिलाकर चलते हुए तेजी के साथ ओपन हुआ. Nifty-50 अपने पिछले बंद 22,512.65 के मुकाबले उछलकर 22,878 पर खुला और फिर 22,899 तक जा पहुंचा.
हर ओर दिखी हरियाली सोमवार के क्रैश (Stock Market Crash) के बाद मंगलवार को लौटी रौनक के बीच लार्जकैप से लेकर स्मॉलकैप तक हर ओर हरियाली नजर आई. BSE LargeCap में शामिल 30 में से 29 शेयर ग्रीन जोन में कारोबार कर रहे थे. सबसे ज्यादा तेजी Eternal Share (3.60%), IndiGo Share (3.20%), Asian Paints Share (3%), Adani Ports Share (2.90%), Titan Share (2.50%) और Trent Share (2.45%) में देखने को मिली.
कल क्रैश हुआ था शेयर बाजार बीते कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार में कोहराम मचा नजर आया था. मिडिल ईस्ट में युद्ध तेज होने के चलते शुरुआत से ही बिखरे सेंसेक्स-निफ्टी अंत तक गिरते ही चले गए थे. मार्केट क्लोज होने पर बीएसई सेंसेक्स 1836 अंक गिरकर 72,696 अंक पर बंद हुआ था, तो वहीं निफ्टी 601 अंक गिरकर 22,512 पर बंद हुआ था. इस गिरावट के चलते शेयर बाजार निवेशकों के एक ही दिन में करीब 12 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा स्वाहा हो गए थे.













